Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

नागरिकों द्वारा डाला गया प्रत्येक वोट बेहतर कल के लिए आशा की नई किरण - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

प्रत्येक वोट का अपना महत्व, एक-एक वोट महत्वपूर्ण

Anurag Agarwal, Election Commision Haryana, ECI, Chief Electoral Officer Haryana, Lok Sabha Elections 2024, General Elections 2024, CEO Haryana, Chunav Ka Parv, Desh Ka Garv, The CEO Haryana, No Voter To Be Left Behind
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 24 Apr 2024

Last updated on: Apr 24, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र की समृद्ध विरासत में परिवर्तन के सूत्रधार देश के नागरिक है। देश के नागरिकों द्वारा डाला गया प्रत्येक वोट केवल उंगली या मतपत्र पर एक निशान नहीं है, बल्कि बेहतर कल के लिए आशा की नई किरण है। उन्होंने कहा कि भारत देश के 18वें लोकसभा आम चुनाव के तहत हरियाणा प्रदेश में 25 मई को मतदान होने हैं। 

भारत में मतदाता जागरूकता अभियान मतदान का ग्राफ बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मतदाता जागरूकता अभियान नागरिकों के बीच सक्रिय नागरिकता और लोकतांत्रिक भागीदारी की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करते हैं। 18वें लोकसभा आम चुनाव के तहत मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रदेश के सभी जिले मतदान जागरूकता अभियानों को बढ़ावा देने में सक्रिय रूप से लगे हुए है, जिसमें विभिन्न विभागों सहित शिक्षण संस्थाओं की उल्लेखनीय भागीदारी है, जो मतदाताओं को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

श्री अनुराग अग्रवाल ने कहा कि यह पहल प्रत्येक नागरिक के मतदान अधिकार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समानता, न्याय और स्वतंत्रता के मूल्यों को स्थापित करने के लिए उनके समर्पण को दर्शाती है। सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन-स्वीप (एसवीईईपी) पहल के माध्यम से प्रशासन का लक्ष्य प्रत्येक मतदाता तक पहुंचते हुए नागरिकों की जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के महत्व को सुदृढ़ करना है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने और चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर सक्रिय व प्रभावी रूप से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहा है। विभिन्न प्रकार के स्वीप अभियानों के माध्यम से मतदाताओं को प्रत्येक वोट का महत्व समझाया जा रहा है। 

जो लोग यह सोचते हैं कि उनका एक वोट कोई मायने नहीं रखता, उन्हें शायद यह एहसास नहीं है कि निष्पक्ष और सटीक जन प्रतिनिधि का चुनाव सुनिश्चित करने के लिए एक-एक वोट महत्वपूर्ण है और प्रत्येक वोट का अपना महत्व है। इसी सोच के साथ प्रदेश के नागरिकों को आगामी 25 मई को मतदान के दिन लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढक़र भागीदारी करनी चाहिए।

 

Tags: Anurag Agarwal , Election Commision Haryana , ECI , Chief Electoral Officer Haryana , Lok Sabha Elections 2024 , General Elections 2024 , CEO Haryana , Chunav Ka Parv , Desh Ka Garv , The CEO Haryana , No Voter To Be Left Behind

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD