Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल

Rajeev Bindal, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लाहौल स्पीति/कुल्लू , 17 Apr 2024

Last updated on: Apr 17, 2024, 00:00 IST

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल लाहौल स्पीति के दौरे पर हैं। उन्होंने भाजपा के स्पीति मंडल की बैठक में भाग लिया। बिंदल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की भारत ही नहीं अपितु अमरीका और अन्य देश भी मानते है कि प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनने जा रहे है। 

बिंदल ने भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ विजयी बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि आज पूरे देश में फिर एक बार मोदी सरकार के नारे गूंज रहे हैं - 04 जून को 400 पार और हिमाचल में चार की चार। आज भाजपा सरकार विकसित भारत के संकल्प पर काम कर रही है।सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली आर्थिक शक्ति बन गया है। 

भारत के चंद्रयान ने चांद पर तिरंगा लहराया, जिससे पूरा देश गौरवान्वित हुआ। भारत में हुए जी-20 सम्मेलन ने पूरे विश्वपटल पर प्रशंसा हासिल की है। बिंदल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष की सरकारें संकट के समय दूसरे देशों से मदद मांगती थी, लेकिन कोरोना काल में भारत ने दूसरे देशों को वैक्सीन भेज कर सहायता की। 

भाजपा सरकार ने युद्धग्रस्त इलाकों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित रूप से निकालकर घर पहुंचाया है। आज समूचे विश्व में भारत का डंका बज रहा है और यह जनता के एक-एक वोट के कारण संभव हुआ है। भारत की इस निर्णायक और सशक्त सरकार का कारण जनता का एक-एक वोट है।उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के चरण तीन के तहत हिमाचल के सैकड़ों गांव सड़क सुविधा से जुड़ेंगे। 

प्रदेश में पांच सौ आबादी वाली तकरीबन सभी गांव सड़क से जुड़ चुके हैं। अब सरकार ढाई सौ आबादी वाले गॉंवों को सड़क सुविधा से जोड़ रही है। केंद्र सरकार ने हिमाचल को 2372.59 करोड़ की राशि जारी की थी ।  2643 करोड़ की लागत से प्रदेश में 2682.934 किलोमीटर सड़कों का निर्माण होगा जिसपर काम चल रहा है। लाहौल-स्पीति में 7, कांगड़ा में 53, शिमला 45, सोलन 25, मंडी 23, हमीरपुर 22, चंबा 20, बिलासपुर 19, ऊना 18, सिरमौर 12 और कुल्लू 10 सड़कें बनाई जानी हैं। आज पीएमजीएसवाई हिमाचल के लिए जीवन रेखा सभित हुई है।

 

Tags: Rajeev Bindal , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD