Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा

Sanya Malhotra, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Apr 2024

Last updated on: Apr 16, 2024, 00:00 IST

प्रतिभाशाली एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा न सिर्फ ऑन-स्क्रीन बल्कि ऑफ-स्क्रीन भी दिल जीत रही हैं। इस ऑटिज्म महीने में, एक्ट्रेस ने हाल ही में न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों के लिए एक स्पेशल स्कूल 'सो-हम स्माइल्स' के इनॉग्रेशन सेरेमनी में भाग लिया। यह स्कूल, जो एक एनजीओ द्वारा सपोर्ट किया गया है, न्यूरो डायवर्जेंट लोगों की देखभाल और सपोर्ट देता है। 

अपनी उपस्थिति से, सान्या ने स्कूल के इस नोबल कॉज में अपना समर्थन बढ़ाया। उनका मानना है कि स्कूल सिर्फ एक थेरेपी सेंटर से कहीं ज़्यादा है क्योंकि यह समावेशिता, सशक्तिकरण और दया के नज़रिये का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “मैं वास्तव में खुश हूं कि यह सेंटर खुल रहा है, जो न्यूरोडिवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने के लिए समय की आवश्यकता है। 

इन लोगों के लिए लाइफ स्किल्स और इंडिपेंडेंट लिविंग पर केंद्रित एक स्ट्रक्चर्ड लेकिन फ्लेक्सिबल लर्निंग माहौल ढूंढना महत्वपूर्ण है। न सिर्फ इन बच्चों के लिए, बल्कि समाज में इन बच्चों और बड़ों के लिए स्वीकार्यता और जगह पाना भी अनिवार्य है। मुझे यकीन है कि सेंटर असंख्य जिंदगियों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा।''

काम के मोर्चे पर, वर्सेटाइल एक्ट्रेस अपनी आगामी फिल्म 'मिसेज' की रिलीज का इंतजार कर रही है, जो मलयालम फिल्म 'द ग्रेट इंडियन किचन' की रीमेक है। आरती कदव निर्देशित फिल्म पहले से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूम मचा रही है। हाल ही में इसे हवाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 में भी शोकेस किया गया था।

 

Tags: Sanya Malhotra , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD