Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव'

 

तरन तारन में महिला की मारपीट और उसे अर्ध-नग्न करके गली में जबरन घुमाने के दोष में एक महिला सहित चार दोषी गिरफ़्तार

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Tarn Taran Police, Tarn Taran
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तरन तारन , 06 Apr 2024

Last updated on: Apr 06, 2024, 00:00 IST

एक महिला की मारपीट करके उसको अर्ध-नग्न हालत में गाँव वल्टोहा की गली में जबरन घुमाने के दोष में तरन तारन पुलिस ने एक महिला सहित चार व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया है। यह जानकारी शनिवार को यहाँ एस. एस. पी., तरन तारन, अश्वनी कपूर ने दी। काबू किये गए व्यक्तियों की पहचान कुलविन्दर कौर, गुरचरन सिंह और शरनजीत सिंह उर्फ सन्नी निवासी जीवन नगर वल्टोहा और सन्नी निवासी गाँव अबादी अमरकोट अमीरके, तरन तारन के तौर पर हुई है। 

यह घटना 31 मार्च की शाम को घटी। बताने योग्य है कि लगभग एक महीना पहले पीड़ता का लड़का एक महिला के साथ फ़रार हो गया था और परिवार की मर्ज़ी के उलट उसने उस महिला के साथ विवाह करवा लिया था। एसएसपी अश्वनी कपूर ने बताया कि पीड़ता अपने घर अकेली थी और कुलविन्दर कौर (फ़रार हुई लड़की की माँ) गुरचरन, शरनजीत, सन्नी और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ, उक्त प्रेम-विवाह का बदला लेने के लिए उसके घर आए और गाली-गलौच करने लगे।

बाद में उन्होंने पीड़ता की मारपीट करनी शुरू कर दी और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। उन्होंने बताया कि कथित घटना की वीडियो, जिसमें एक महिला को अर्ध-नग्न हालत में गली में जबरन घुमाया गया था, को भी मुलजिमों ने वायरल किया था। उन्होंने बताया कि आगे जांच जारी है और बाकी मुलजिमों को भी जल्द ही काबू कर लिया जायेगा। 

इस सम्बन्धी तरन तारन के थाना वल्टोहा में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 354, 354-2 354-4 323 और 149 के अंतर्गत एफआईआर नंबर 20 तारीख़ 3/ 4/ 2024 के अधीन केस पहले ही दर्ज किया गया था। बाद में पुलिस द्वारा उक्त एफआईआर में आई. टी. एक्ट की धारा 67 और 67-ए भी जोड़ी गई है। 

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Tarn Taran Police , Tarn Taran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD