Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईटीआई की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में धर्मशाला का दबदबा

डीसी ने विजेताओं को नवाजा, युवाओं को नशे से दूर रहने की दी नसीहत

Hemraj Bairwa, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला, शाहपुर , 05 Apr 2024

Last updated on: Apr 05, 2024, 00:00 IST

आईटीआई शाहपुर में जिला स्तरीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की पुरूष वर्ग की 17 वीं खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता आईटीआई धर्मशाला ने अपना दबदबा कायम करते हुए ओवर आल चैंपियन का खिताब जीता जबकि एथलेटिक्स में आईटीआई सलियाणा अव्वल रहा इसी तरह से सांस्कृतिक प्रतियोगिता में आईटीआई शाहपुर की टीम अव्वल रही। बैडमिंटन में आईटीआई सलियाणा प्रथम,पालमपुर द्वितीय , बास्केटबॉल में गढ़जमूला प्रथम जबकि धर्मशाला द्वितीय, खो-खो में धर्मशाला पहले तथा रझुँ दूसरे स्थान ,वॉलीबॉल में ज्वाली पहले तथा नूरपुर दूसरे स्थान तथा कबड्डी में आईटीआई  शाहपुर प्रथम जबकि नूरपुर दूसरे स्थान पर रहे । 

शुक्रवार को प्रतियोगिता के समापन पर उपायुक्त हेमराज बैरवा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए तथा इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बच्चे अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें। खेलों में जीत के बाद अब अपने अपने प्रशिक्षण में पूरी ऊर्जा एवं लग्न  के साथ डट जाएं ताकि जिंदगी में निर्धारित किये गए मुकाम को हासिल किया जा सके।

उन्होंने कहा कि आईटीआई के अध्यापक एक कमेटी बनायें और  देखें कि जो बच्चे यहाँ से प्रशिक्षण प्राप्त करके गए हैं उन्हें बाद में किसी तरह की कोई परेशानी तो नहीं हो रही ताकि पूर्व  में ही उसे सुधारा जा सके। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखा जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि संस्थानों में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में नियमित तौर पर संवाद जरूरी है ताकि युवाओं को जागरूक किया जा सके। स्थानीय आईटीआई के प्रधानाचार्य एवं आयोजक सचिव चैन सिंह राणा ने मुख्यातिथि तथा अन्य आए हुए मेहमानों का स्वागत किया तथा चार दिनों तक चली इस प्रतियोगिता बारे जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में जिला काँगड़ा की 20 आईटीआई के लगभग 600 प्रतिभागियों तथा ऑफिशियल ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद,प्रधानाचार्य ई० संजीव सहोत्रा, प्रधानाचार्य ई० कीरत सोहल, प्रधानाचार्य ई०बन्दना के इलावा विभिन्न आईटीआई के प्रधानाचार्य, ग्रुप अनुदेशक, अनुदेशक ,अन्य गणमान्य नागरिक तथा आईटीआई के छात्र उपस्थित रहे।

 

Tags: Hemraj Bairwa , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD