Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें गुरजीत सिंह औजला ने दी जालियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि उत्तरी बाइपास के लिए अधिगृहण की गई जमीनों के अवार्ड पास करवाए भगवंत मान सरकारः परनीत कौर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को नहीं बख्शना : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भगवंत मान ने खडूर साहिब में 'आप' उम्मीदवार के लिए किया प्रचार, पट्टी में एक बड़ी जनसभा को किया संबोधित मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसैलाब, टीनू को भारी बहुमत से जीताने का दिया भरोसा मुख्यमंत्री भगवंत मान पवित्र शहर अमृतसर के धार्मिक स्थलों पर हुए नतमस्तक डॉ. धर्मवीर गांधी के चुनावी मुहिंम को बल देने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पटियाला में हुए एकत्रित हुए राजनेता पंजाब के मुद्दों को कमजोर कर रहे हैं : अमरिन्दर सिंह राजा वडिंग भाजपा के संकल्प पत्र मोदी की गारंटी का चंडीगढ़ में लोकार्पण वार्ड तीन में भाजपा ने चलाया डोर टू डोर प्रचार अभियान 100 युवाओं ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया

 

केजरीवाल का हाल चोर मचाए शोर वाला: तरुण चुग

कानून और संविधान से कोई भी ऊपर नहीं : चुग

Tarun Chugh, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Mar 2024

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने ईडी द्वारा शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि केजरीवाल का हाल चोर मचाए शोर वाला है। पाप का घड़ा एक दिन भरना ही था। कानून और संविधान से ऊपर कोई नहीं है उसकी पालना सभी को करनी है। भ्रष्टाचार, जालसाजी व धोखाधड़ी करने वाले संविधान, कानून तथा न्यायालय के हाथों बच नहीं सकते।

चुग ने कहा कि दिल्ली सहित सारे देश को पता है कि शराब घोटाले का काला खेल अरविंद केजरीवाल तथा आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा खेला गया है। इस घोटाले के तार दिल्ली से हैदराबाद, दक्षिणी लॉबी को लाकर कैसे दिल्ली की जनता को लूटा जाए। पिछले दिनों तेलांगाना के पूर्व मुख्य्मंत्री की बेटी और एम एल सी के कविता की ईडी द्वारा हिरासत में लिया गया क्या उनकी शराब घोटाले में संलिप्तता इसी साजिश  का हिस्सा है?

चुग ने कहा कि शराब घोटाले के नाम पर एक नेक्सस के तहत नीति नियमों को धता बताकर चंद लोगों को आर्थिक लाभ पहुंचने और उसमें कमीशन खोरी की गई दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव की उप राज्यपाल को सौपी गईं रिर्पोट इसी और इशारा करती है।

 चुग ने सवाल करते हुए कहा कि किसने कमीशन बढ़ाई, किसके लिए कमीशन बढ़ाई? जब सारी एजेंसियां स्पष्ट कह रही हैं,  इसके बावजूद नियमों तथा कानून को ताक पर रख कर शीशमहल में बैठे भ्रष्टाचारी आप नेताओं से यह खेल अपनी जेब भरने के लिए यह खेल खेला। इस लूट के पैसों का उपयोग आम आदमी पार्टी ने  कई प्रदेशों के चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया। 

चुग ने कहा कि  केजरीवाल संवैधानिक पद पर हैं उन्हें  जांच में सहयोग करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। क्या छुपाया जा रहा है, किसके करोडों के मोबाईल तोड़े गए, पैसा कहाँ से आया? चश्मदीद जो बता रहे हैं, यह लूट का खेल और खेल को नैक्सिस बना कर किया गया।

 चुग ने कहा कि वंशवादी और भ्रष्टाचारी जो खुद अपने-अपने भ्रष्टाचार के मामले में कोई जमानत पर है और कोई जेल में है।जो लूट की संस्कृति जो 6 दशक तक कांग्रेस ने चलाई है, आज यह सभी एक-दूसरे को बचाने में लगे हैं। यह सभी आज खुद को केजरीवाल का मसीहा बता रहे हैं, ये सभी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। जब 2014 में प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में बीजेपी की सरकार बनी तो उन्होंने कैबिनेट में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टोलरेंस का फैसला किया था।

 

Tags: Tarun Chugh , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD