Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को दिया बड़ा झटका एक बूथ-दस यूथ का नारा लेकर युवा करें चुनाव प्रचार: एन.के.शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में तैनात हो गए दो मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) मीट हेयर के चुनाव अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला सांसद मनीष तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र की यादों को किया ताजा किसानों को मुआवजा दिए बिना सड़क का टेंडर लगवा कर जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करवाना चाहते हैं परनीत कौर और बलबीर सिंह : एन के शर्मा डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने टांडा रेल हैड व गोदाम का दौरा कर लिफ्टिंग मूवमेंट का किया निरीक्षण सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 22 स्कूली बसों की चैकिंग की कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : राजीव बिन्दल वोट डालने से पहले काम व किरदार को देखे जनता:एन.के.शर्मा मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया मुख्य सचिव अनुराग वर्मा द्वारा खन्ना अनाज मंडी का दौरा, गेहूँ के खरीद प्रबंधों का लिया जायज़ा राजू शूटर फऱार मामला: पंजाब पुलिस ने फऱार गैंगस्टर और उस के 10 गुर्गों को पंजाब और जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों से किया गिरफ़्तार गुरजीत सिंह औजला ने दी जालियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि उत्तरी बाइपास के लिए अधिगृहण की गई जमीनों के अवार्ड पास करवाए भगवंत मान सरकारः परनीत कौर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को नहीं बख्शना : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भगवंत मान ने खडूर साहिब में 'आप' उम्मीदवार के लिए किया प्रचार, पट्टी में एक बड़ी जनसभा को किया संबोधित मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसैलाब, टीनू को भारी बहुमत से जीताने का दिया भरोसा मुख्यमंत्री भगवंत मान पवित्र शहर अमृतसर के धार्मिक स्थलों पर हुए नतमस्तक डॉ. धर्मवीर गांधी के चुनावी मुहिंम को बल देने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पटियाला में हुए एकत्रित हुए

 

जहरीली अवैध शराब से 21 मौतों को लेकर पंजाब सरकार की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण: तरुण चुग

भगवंत मान सरकार के लिए पंजाबियों की जान से प्यारा अरविन्द केजरीवाल : तरुण चुग

Tarun Chugh, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Mar 2024

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय महासचिव तरुण चुग ने पंजाब के संगरूर जिले में नकली जहरीली अवैध शराब से हुई 21 मौतों को लेकर गहरा दुःख व्यक्त किया। चुग ने  आम आदमी पार्टी पंजाब की भगवंत मान सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान, हरपाल चीमा तथा आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं को पंजाबियों की जान की कोई चिंता है। 

आम आदमी पार्टी के यह नेता भ्रष्टता के किंगपिन अरविन्द केजरीवाल की हिमायत करने दिल्ली की सडकों पर प्रदर्शन करने में व्यस्त हैं। जबकि पंजाब में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं वित्त एवं उत्पाद शुल्क मंत्री (एक्साइज मंत्री) हरपाल सिंह चीमा के निर्वाचन क्षेत्र संगरूर जिले में नकली जहरीली अवैध शराब से हुई मौतों का आंकड़ा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। 

अब तक जहरीली शराब से होने वाली मौतों का आंकड़ा 21 को पार कर चुका है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दु:खद और चिंताजनक है। दु:ख की इस घड़ी में भाजपा उनके साथ खड़ी है। चुग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा उनकी सरकार के नेताओं के पास दिल्ली जाने का समय है, लेकिन अपने क्षेत्र के पीड़ित लोगों से मिलने का समय नहीं है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान या हरपाल चीमा ने अभी तक मृतको के पीड़ित परिवारों के लिए किसी भी तरह की कोई राहत की घोषणा नहीं की है, जो कि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। तरुण चुग ने कहा कि यह घटना पंजाब सरकार के अवैध नशे के खिलाफ किए बड़े बड़े दावों तथा वादों की पोल खोलती है। इसके लिए सीबीआई जांच होनी चाहिए।

तरुण चुग ने कहा कि इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और हरपाल सिंह चीमा को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि चार सप्ताह में पंजाब से नशा खत्म करने का वादा कर सत्ता में आई  भगवंत मान सरकार कुंभकरणी नींद में सो रही है।

 

Tags: Tarun Chugh , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD