Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि को शीघ्र करें खर्च: डी सी हेमराज बैरवा

निधारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के भी दिए निर्देश

Dr. Hemraj Bairwa, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

धर्मशाला , 05 Mar 2024

Last updated on: Mar 05, 2024, 00:00 IST

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने 15वें वितायोग के तहत कांगड़ा जिला में पंचायतों को आवंटित  धनराशि को शीघ्र खर्च करने के निर्देश दिए हैं तथा 15वें वितायोग के तहत जो कार्य अभी तक आरंभ नहीं हुए हैं उनकी रिपोर्ट भी प्रेषित करने के साथ साथ धनराशि भी वापिस करने निर्देश दिए गए हैं ताकि उक्त फंड का अन्य जगहों पर सही उपयोग किया जा सके।

उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभागार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की त्रैमासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि जिन पंचायतों में पांच से ज्यादा कार्य लंबित हैं उनकी सूची भी तैयार की जाए ताकि विकास कार्यों की सही तरीके से माॅनिटरिंग सुनिश्चित हो सके। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि पंचायत घरों के भवन निर्माण के लिए भी उचित कदम उठाए जाएं ताकि पंचायतों में कामकाज निपटाने में आसानी हो सके।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी विकास खंड अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा नियमित तौर पर विकास कार्यों का निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने खंड स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा के लिए भी नियमित तौर पर बैठकें आयोजित करने के निर्देश भी दिए ताकि निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्व पूरा किया जा सके।

‘मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों पर भी हुई चर्चा‘

अमृत सरोवर, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका योजना, स्वच्छ भारत अभियान(ग्रामीण), पंचवटी पार्कों, मुख्यमंत्री लोक भवन योजना,, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन में शिकायतों के निपटान, वॉटरशेड योजना, पंचायत घरों, सामुदायिक भवनों के निर्माण, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन, बैंक सखी, हिम ईरा शॉप, कृषि सखी-पशु सखी तथा मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य के साथ स्वयं सहायता समूहों के गठन पर बल दिया। ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को पंचायत स्तर पर समग्र मनरेगा पर विशेष फोकस करने को कहा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सकें। 

उन्होंने पंचायतों में विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि का सदुपयोग करने पर बल दिया। इस अवसर पर एडीसी सौरभ जस्सल, पीओ डीआरडीए अस्मिता, डीपीओ श्रवण कश्यप सहित विभिन्न विकास खंड अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr. Hemraj Bairwa , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD