Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए पंजाब सरकार नहीं छोड़ रही कोई कमी : ब्रम शंकर जिम्पा

कैबिनेट मंत्री ने जैन युवा मंडल की तरफ से आयोजित 31 वें फ्री आई आप्रेशन कैंप में की शिरकत

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 25 Feb 2024

Last updated on: Feb 25, 2024, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रयास कर रही है। वे आज शहर के प्रमुख सामाजिक संगठन जैन युवा मंडल की तरफ से आयोजित 31 वें फ्री आई आप्रेशन कैंप में शामिल होने के दौरान संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि होशियारपुर विधान क्षेत्र उनका परिवार है और वह हमेशा अपने लोगों के प्रति समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक तौर पर इस तरह के मेडिकल कैंप लगाकर हम एक स्वस्थ समाज के सृजन के लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर होते है। इस मौके पर जैन समाज के संत जितेन्द्र मुनि जी, श्री रमन मुनि जी , मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, बिंदु शर्मा, राकेश जैन, रितु जैन, मंडल के प्रधान रिशव जैन, चेयरमैन दिवम जैन व महासचिव अर्पित जैन भी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जैन युवा मंडल द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य समाज में बहुत बड़ी मिसाल हैं। अन्य सामाजिक संगठनों को भी इसका अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ऐसे संगठनों को प्रोत्साहित करने के लिए अपना हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। इस अवसर पर लायंस आई अस्पताल आदमपुर के चेयरमैन दशविंदर कुमार के नेतृत्व में डा. हरप्रीत सिंह, डा. कुलदीप सिंह व डा. नवप्रीत कौर पर आधारित टीम ने करीब 985 मरीजों का चैकअप किया।

मंडल के पूर्व अध्यक्ष लक्की जैन, संरक्षक रजिंदर जैन, सलाहकार अंकित जैन व समित जैन, उप चेयरमैन सार्थक जैन, कोषाध्यक्ष चाहत जैन, श्रेयांस जैन, वरुण जैन, अभिषेक जैन, सुशांत जैन, सौरभ जैन, कुणाल जैन, सिद्घांत जैन, रिशव, गोयम जैन व श्रेयांस व अन्य पदाधिकारी मरीजों की सेवा की कमान संभाले हुए थे।

चेयरमैन दिवम जैन, प्रधान रिशव जैन व महासचिव अर्पित जैन ने बताया कि 600 से अधिक मरीजों की आप्रेशन के लिए पहचान की गई है जिनके एक सप्ताह तक लगातार अत्याधुनिक फैको तक्नीक से निशुल्क आप्रेशन किए जाएंगे।  इस अवसर पर एस.एस. जैन सभा के अध्यक्ष राकेश जैन बबला, महावीर जैन सभा जैन कालोनी के अध्यक्ष रवि जैन, पूर्व अध्यक्ष अशोक जैन, जैन सेवा संघ पक्षी विहार के अध्यक्ष अरुण जैन, सचिव चंद्रभूषण जैन, भगवान महावीर डायगनॉस्टिक सैंटर के अध्यक्ष अशोक जैन, श्री दादी कोठी प्रबंधक कमोटी के अध्यक्ष अनिल जैन गोगी,  लाला अमृत लाल जैन, लाला मुनि लाल जैन, राम गोपाल जैन, सुमति जैन, राकेश जैन, सी.ए. रवि जैन आदि भी मौजूद थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD