Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : राजीव बिन्दल वोट डालने से पहले काम व किरदार को देखे जनता:एन.के.शर्मा मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया मुख्य सचिव अनुराग वर्मा द्वारा खन्ना अनाज मंडी का दौरा, गेहूँ के खरीद प्रबंधों का लिया जायज़ा राजू शूटर फऱार मामला: पंजाब पुलिस ने फऱार गैंगस्टर और उस के 10 गुर्गों को पंजाब और जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों से किया गिरफ़्तार गुरजीत सिंह औजला ने दी जालियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि उत्तरी बाइपास के लिए अधिगृहण की गई जमीनों के अवार्ड पास करवाए भगवंत मान सरकारः परनीत कौर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को नहीं बख्शना : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भगवंत मान ने खडूर साहिब में 'आप' उम्मीदवार के लिए किया प्रचार, पट्टी में एक बड़ी जनसभा को किया संबोधित मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसैलाब, टीनू को भारी बहुमत से जीताने का दिया भरोसा मुख्यमंत्री भगवंत मान पवित्र शहर अमृतसर के धार्मिक स्थलों पर हुए नतमस्तक डॉ. धर्मवीर गांधी के चुनावी मुहिंम को बल देने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पटियाला में हुए एकत्रित हुए राजनेता पंजाब के मुद्दों को कमजोर कर रहे हैं : अमरिन्दर सिंह राजा वडिंग भाजपा के संकल्प पत्र मोदी की गारंटी का चंडीगढ़ में लोकार्पण वार्ड तीन में भाजपा ने चलाया डोर टू डोर प्रचार अभियान 100 युवाओं ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल

 

सालो बाद, एलिगेंट सिमी गरेवाल ज़ोया के लिए आयी एक खूबसूरत रील में नजर

Fashion, Simi Garewal,  Zoya, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Feb 2024

लेडी इन व्हाइट के नाम से लोकप्रिय, अतुलनीय सिमी गरेवाल ने हाल ही में एक नए अभियान के लिए सहयोग किया है, उन्होंने अपने सिग्नेचर, सफेद परिधान पहने हैं और हर कोई इसकी प्रशंसा करना बंद नहीं कर पा रहा है। खुद अभिनेत्री-सह-चैट शो होस्टेस की तरह, इस अभियान में परिष्कार और शैली झलकती है और उनके प्रशंसक अब उन्हें और अधिक देखना चाहते हैं।

ज़ोया ज्वेल्स ने अभी हाल ही में सिमी गरेवाल के साथ अपना नया रील रिलीज़ किया है। उनकी सुंदरता और कभी न ख़त्म होने वाला ग्रेस चाँद की तरह है जिसको देखकर मानो ऐसा लगता है उसकी उम्र ही नहीं बढ़ी। शायद जोया के पोएटिक सॉलिटेयर को प्रदर्शित करने वाली रील इसी बात को दर्शाती है। पूरे रील का माहौल बहुत ही खूबसूरत रखा गया है और उसके बीच सिमी बहुत ही सिंपल, क्लासिक और एलिगेंट कपड़ो में नजर आ रही हैं। 

सिमी इस वीडियो की सजावट को और बढ़ा रही है। इस रील में आप देख सकते है सिमी एक हाथ से लिखा लेटर पढ़ रही है जिस पर सैफो की कविता , 'द स्टार्स अबाउट द लवली मून' लिखी होती है। यह लिखी कविता का शॉट बहुत जल्दी फेड होता है और उसके बाद आप सिमी का चमकता हुआ चेहरा देखते हैं। सिमी की चमक से हर जगह रोशनी हो जाती है। 

जैसे ही  वह ज़ोया के खूबसूरत कटे हुए हीरे के पेंडेंट को, जो छोटे-छोटे चमचमाते पेंडेंट से घिरा हुआ होता है , उसको ज्वेलरी बॉक्स से बाहर निकालती है,  वह गर्व से कहती है, “मेरा  ज़ोया अपनी खुद की रोशनी का जश्न मनाने के लिए समय निकालने के बारे में  याद दिलाता  है।मेरा  ज़ोया सिर्फ एक हीरा नहीं , उस से कहीं अधिक है - यह कविता है। ज़ोया अपने आप से एक प्रेम संबंध है।"

देखिये सिमी गरेवाल का ऐड 

जैसे ही सिमी अपने डेस्क पर बैठकर नोट्स लिख रही होती है , वह अपने ज़ोया के पेंडेंट को ध्यान से देखती है और वीडियो में कहती है,“एक बात जो मैंने अपनी पूरी जर्नी में  सीखी है वह यह है कि लोग आपके साथ आपके अपने अनुमान के अनुसार व्यवहार करते हैं। अगर आप अपने आप को ऊँचे स्तर पर रखते है, तो दुनिया भी आपको ऊँचे स्तर पर देखती है। 

मैंने कभी भी अपनी तुलना दूसरों से नहीं की क्योंकि मेरा जीवन और मेरी जर्नी  ने मुझे उस व्यक्ति के रूप में आकार दिया है जो मैं आज हूं।हम सभी इंसान है। हम सबकी अपनी अलग चमक है, जैसे सितारों से भरे आसमान में चाँद की अपनी अलग चमक होती है। "इसके बाद सिमी मुस्कुराती है और उन्हें एक ज़ोया का बॉक्स मिलता है जिसपर लिखा होता है ,"जो आप चाह रहे हो, वह आपको चाह रहा है। "

ऐड को मिल रहा रिस्पांस 

इस वीडियो को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। सभी लोग इसको देखकर बेहद खुश हुए है और सबको यह बहुत पसंद आ रहा है। एक रिएक्शन में लिखा गया, "टाइमलेस ब्यूटी' . अगले में लिखा गया, "सबसे खूबसूरत ,सबसे बड़ी बात तो यह है कि सिमी गरेवाल जो सोफिस्टिकेशन की मूर्ति है , वह पहली बार किसी प्रोडक्ट को एंडोर्स कर  रही है। " अगले रिएक्शन में किसी ने लिखा, "ज़ोया ज्वेल्स आपको सिमी के रूप में बिलकुल सही म्यूस मिला है। उनके स्टाइलिश आचरण को देखो और आप लग्जरी का प्रतीक देखेंगे। "

आगे किसी ने लिखा, "बहुत लम्बे समय के बाद एक सुन्दर और एलिगेंट ऐड। " एक फैन ने उनके लिया लिखा है, "उत्कृष्ट ", एक कमेंट में लिखा गया, "यह ज्वेलरी बहुत सुन्दर है। बहुत ही सुन्दर प्रेरणा और विचार। "

सिमी ने की ब्रांड प्रमोशन 

सिमी ने अपने  इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और लिखा, "मैं आज दुनिया में सबसे स्थायी अफेयर का जश्न मना रही हूँ -अपने आप से प्रेम। "मेरा ज़ोया पेंडेंट "फेबल्स ऑफ़ द मून" से प्रेरित है। चमकदार सॉलिटेयर हमें बताता है कि हमारी चमक , चंद्रमा की कोमल रोशनी की तरह, दुनिया को सुन्दर बनाती है।  ज़ोया- ये खुद के साथ एक प्रेम सम्बन्ध है। 

आमतौर पर, किसी ऐड के रिलीज से पहले एक टीजर प्रोमो आता है, जो किसी नई चीज का संकेत देता है। लेकिन सिमी का ऐसे एक ऐड में आना वह भी इतने सालो बाद, सभी के लिए एक बहुत बड़ा सरप्राइज साबित हुआ है क्योंकि सिमी को उनके काम  के लिए काफी सेलेक्टिव माना जाता है। ज़ोया का चमकदार पेंडंट भी सिमी की तरह बेहद दुर्लभ और कीमती है।

 

Tags: Fashion , Simi Garewal , Zoya , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD