Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने 70 लाख रुपए की लागत से बनी होशियारपुर फूड स्ट्रीट का किया उद्घाटन

700 फीट में फैली फूड स्ट्रीट में लोगों के लिए वेज व नान वेज करीब 50 स्टाल हैं उपलब्ध

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 10 Feb 2024

Last updated on: Feb 10, 2024, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज करीब 70 लाख रुपए की लागत से डिजाइन की गई होशियारपुर फूड स्ट्रीट का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह होशियारपुर वासियों के लिए एक नायाब तोहफा है, जिससे जहां शहर की सुंदरता को चार चांद लग गए है वहीं लोगों को खाने पीने के लिए सुंदर व साफ सुथरा माहौल भी मिला है।

इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, कमिश्नर नगर निगम ज्योति बाला मट्टू, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी व पंजाब गो सेवा आयोग के सदस्य जसपाल चेची भी मौजूद थे।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पुराने सिविल सर्जन कार्यालय के सामने बनाई गई इस फूड स्ट्रीट के सामने पहले कूड़े का डंप हुआ करता था, जिसे उन्होंने पहल के आधार पर उठवाया। 

उन्होंने कहा कि यहां बनी फूड स्ट्रीट को आकर्षक व सुंदर बनाने के लिए नगर निगम की ओर से कोई कमी नहीं छोड़ी गई है, जिसके अंतर्गत यहां सुंदर लाइटिंग, टायल वर्क व अन्य कार्य करवाए गए है ताकि यहां आने वाले लोगों को एक अच्छा माहौल मिल सके।उन्होंने कहा कि शहर को डंप मुक्त बनाने का उनका वादा पूरा हो रहा है, जिसके तहत फूड स्ट्रीट को पहले ही डंप मुक्त किया जा चुका है। 

उन्होंने कहा कि इसी तरह शहर में बाकी डंप भी शहरवासियों के सहयोग से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही होशियारपुर को डंप फ्री कर दिया जाएगा। होशियारपुर की छोटी-बड़ी जरूरत को पंजाब सरकार पूरा कर रही है और आने वाले दिनों में होशियारपुर शहर का नजारा पूरी तरह से बदला हुआ नजर आएगा।

ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया कि नगर निगम होशियारपुर की ओर से विकसित की गई इस फूड स्ट्रीट का क्षेत्रफल लगभग 700 फीट है। उन्होंने बताया कि फूड स्ट्रीट में स्टॉलों की कुल संख्या 50 है और यहां शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक वेज और नॉन-वेज कैटेगरी के लिए अलग-अलग रेहड़ियां लगाई गई है। उन्होंने कहा कि फूड स्ट्रीट पर रोजाना लगभग 400 से 500 लोग आकर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्वाद चखते हैं। 

कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने कहा कि फूड स्ट्रीट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि शहर के विभिन्न स्थानों पर लगने वाली रेहड़ियों को एक जगह एकत्रित कर दिया गया है, जिससे शहर में यातायात की समस्या काफी कम हो गई है। उन्होंने इस दौरान फ़ूड स्टाल2 वालों को साफ सफाई रखने व उत्तम प्रकार का खाना परोसने की हिदायत भी दी।

इस मौके पर सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी, पार्षद प्रदीप बिट्टू, विजय अग्रवाल, मोनिका कतना, आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव सतवंत सिंह सियान, एडवोकेट अमरजोत सैनी, खरैती लाल कतना, संदीप चेची, धीरज शर्मा,संतोष सैनी, सुमेश सोनी, अमरजीत शर्मा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD