Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गृह मंत्री अनिल विज ने अंबाला में प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याओं को सुना

दुष्कर्म मामले में झूठा फंसाने का आरोप, गृह मंत्री अनिल विज ने एसपी, चरखी दादरी को एसआईटी गठित कर मामले में पुनः जांच के निर्देश दिए

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 07 Feb 2024

Last updated on: Feb 07, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने आज अंबाला में अपने आवास पर प्रदेश के कोने-कोने से आए सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए। चरखी-दादरी से आए फरियादी ने गृह मंत्री अनिल विज को अपनी फरियाद देते हुए बताया कि महिला द्वारा उसे झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाया गया है।

फरियादी का आरोप था कि महिला केस सेटल करने की एवज में 20 लाख रुपए मांग रही है। पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। गृह मंत्री अनिल विज ने इस मामले में चरखी दादरी के एसपी को एसआईटी गठित कर मामले की पुनः जांच के निर्देश दिए। पानीपत से आए फरियादी ने उसकी मां व पत्नी का नाम हत्या मामले में गलत डालने की शिकायत दी। फरियादी का आरोप था कि घटना के समय उसकी मां व पत्नी मौके पर मौजूद नहीं थी। गृह मंत्री अनिल विज ने इस मामले में एसपी, पानीपत को पुनः जांच के निर्देश दिए।

अमेरिका भेजने के नाम पर 53 लाख रुपए की ठगी, गृह मंत्री ने एसआईटी को जांच सौंपी

कुरुक्षेत्र से आए फरियादी ने शिकायत देते हुए बताया कि उसके बेटे को अमेरिका भेजने के नाम पर एजेंटों ने रुपयों की मांग की थी। उन्होंने 53 लाख रुपये एजेंटों को दिये। मगर अमेरिका भेजने के बजाए एजेंटों ने उसके बेटे को पहले दुबई भेज दिया, मगर बाद में देश वापस बुला लिया। अब वह पैसे मांगते हैं तो उन्हें धमकियां दी जा रही है। गृह मंत्री अनिल विज ने मामले में कबूतरबाजी के लिए गठित एसआईटी को कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसी तरह, यमुनानगर से आए एक ठेकेदार (मिस्त्री) ने बताया कि उसने यमुनानगर में कोठी बनाने का ठेका लिया था और 8.82 लाख रुपए राशि मजदूरी बताई गई थी। मगर उसे 4.77 लाख रुपए मिले, शेष राशि जब वह मांगते हैं तो उन्हें मारने की धमकियां दी जा रही है। गृह मंत्री अनिल विज ने एसपी, यमुनानगर को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।

गृह मंत्री अनिल विज ने अन्य मामलों में भी कार्रवाई के निर्देश दिए

जींद से आई महिला ने मारपीट मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने की शिकायत दी, करनाल से आए फरियादी ने धोखाधड़ी मामले में कोर्ट में चालान पेश नहीं करने, रोहतक से आए मेडिकल कालेज के विद्यार्थियों ने कालेज प्रबंधन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने, सिरसा से आए परिवार ने झगड़े के मामले में जांच अधिकारी बदलने, कुरुक्षेत्र से आई महिला ने आत्महत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने, यमुनानगर में खेतीबाड़ी की जमीन पर आरोपियों द्वारा कब्जा करने एवं अन्य मामले सामने आए जिन पर गृह मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD