Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गृह मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को अंबाला में अपने आवास पर प्रदेश के कोने-कोने से आए सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुना

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 06 Feb 2024

Last updated on: Feb 06, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने हत्या और आत्महत्या के अलग-अलग मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। इसी तरह, उन्होंने हिसार में जमीन पर कब्जा कर व तोड़फोड़ करने के मामले में भी  हिसार रेंज के आईजी को एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए।

श्री विज मंगलवार को अम्बाला छावनी स्थित अपने आवास पर प्रदेश के कोने-कोने से आए सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। चंडीगढ़ से आए भाई-बहन ने गृह मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए बताया कि उनके पिता ने कुछ समय पूर्व रेलवे लाइन पर सुसाइड कर लिया था और जीआरपी चंडीगढ़ थाने में केस भी दर्ज किया गया था। पिता की मृत्यु के कुछ दिनों पश्चात उन्हें सुसाइड नोट मिला जिस पर लिखा था कि कुछ लोगों के दबाव में आकर वह सुसाइड कर रहे हैं। 

उनका आरोप था कि जीआरपी को शिकायत देने के बावजूद भी पुलिस ने मामले में अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। गृह मंत्री ने जीआरपी आईजी को इस मामले में एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए। वहीं, पानीपत से आए फरियादी ने गृह मंत्री अनिल विज को उसके बेटे की हत्या मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने की शिकायत दी। 

फरियादी ने बताया कि उसके बेटे की रात को सोते समय करंट देकर हत्या कर दी गई थी और साजिश के तहत किसी अन्य को फंसाने की कोशिश की गई। आरोप था कि अब तक किसी भी आरोपी को पुलिस द्वारा पकड़ा नहीं गया है। गृह मंत्री अनिल विज ने इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए केस की जांच के लिए एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए।

गृह मंत्री अनिल विज ने इन मामलों में भी गठित की एसआईटी

गृह मंत्री अनिल विज ने हिसार निवासी फरियादी की शिकायत पर मकान पर कब्जा करने व तोड़फोड़ के मामले में भी आईजी हिसार को एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए। इसी तरह, यमुनानगर निवासी युवक को विदेश भेजने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपए की ठगी के मामले में भी उन्होंने कबूतरबाजी के लिए गठित एसआईटी को कार्रवाई के निर्देश दिए। फरियादी ने बताया कि उनके बेटे को रोमानिया भेजने के नाम पर एजेंट ने पौने चार लाख रुपए की ठगी उनके साथ की थी। न तो बेटे को विदेश भेजा गया और न ही उनके पैसे वापस लौटाए गए।

अन्य मामलों में भी कार्रवाई के निर्देश दिए गृह मंत्री अनिल विज ने

हिसार से आए फरियादी ने महिला पर उसको ब्लैकमेल कर धमकियां देने व संपत्ति हड़पने के आरोप लगाए, यमुनानगर निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए, नूंह निवासी परिवार ने बच्चे की हत्या के मामले में कार्रवाई नहीं होने की शिकायत दी जिस पर गृह मंत्री अनिल विज ने एसपी नूंह को फोन पर मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

झज्जर निवासी फरियादी ने उसके पिता की घर में घुसकर हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने की शिकायत दी जिस पर गृह मंत्री अनिल विज ने आईजी हिसार को मामले में जांच के निर्देश दिए। इसी प्रकार, गुरुग्राम निवासी परिवार ने उनके पड़ोसी पर मारपीट व धमकियां देने के आरोप लगाए जिस पर गृह मंत्री ने पुलिस कमिश्नर गुरूग्राम को कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD