Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

‘आप दी सरकार आप दे दुआर’- पहले दिन के कैंप में 928 सेवाओं के लिए हुआ आवेदन, 524 का हुआ मौके पर निपटारा

125 शिकायतों में से 99 मौके पर की गई हल

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur, Jai Krishan Rouri, Jasvir Singh Raja Gill, Karambir Singh Ghuman,Dr. Ravajot Singh,DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Komal Mittal, Hoshiarpur, Aap Di Sarkar Aap De Dwaar, Aap Di Sarkar Aap De Dwar, Aap Di Sarkar Aap De Dwaar Scheme, Aap Di Sarkar Aap De Dwaar Scheme In Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 06 Feb 2024

Last updated on: Feb 06, 2024, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज होशियारपुर में ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत लगाए गए कैंपों का जायजा लेते हुए कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से आम लोगों की समस्याओं का हल उनके डोर स्टैप के नजदीक जाकर करने के लिए जिले के अलग-अलग गांवों व वार्डों में आज से कैंप लगाने की शुरुआत हो चुकी है और एक महीने तक यह क्रम इसी तरह जारी रहेगा। 

उन्होंने बताया कि होशियारपुर में कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा, गढ़शंकर में डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौढ़ी, टांडा में विधायक जसवीर सिंह राजा गिल, दसूहा में विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मण, शाम चौरासी में डा. रवजोत सिंह, मुकेरियां में हलका इंचार्ज प्रो. जी.एस मुल्तानी की ओर से भी कैंपों का जायजा लिया गया। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि कैंप के पहले दिन 928 सेवाओं के लिए लोगों ने आवेदन किया, जिसमें से 524 सेवाएं मौके पर ही मुहैया करवा दी गई और बाकी सेवाएं भी जल्द मुहैया करवा दी जाएंगी। इसके अलावा कैंपों में आई 125 शिकायतों में से 99 का मौके पर ही हल कर दिया गया और बाकी शिकायतों का भी जल्द हल कर दिया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि इन कैंपों का उद्देश्य आम लोगों को उनके घरों के नजदीक व एक छत के नीचे अलग-अलग जन कल्याण योजनाओं का लाभ पहुंचाना, लोगों की मुश्किलें सुनना व उनका मौके पर हल करना है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों को हिदायत दी जा चुकी है कि वे लगाए गए इन स्पैशल कैंपों के दौरान प्राप्त योग्य प्रार्थना पत्रों का पहल के आधार पर निपटारा करना यकीनी बनाएं। 

उन्होंने बताया कि इन कैंपों की रोजाना शाम को मानिटरिंग होगी जिसमें कितने प्रार्थना पत्र आएं, किस तरह की शिकायतें थी और उनके निपटारे के लिए क्या किया गया आदि। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि आज जिले के पांच उप मंडलों होशियारपुर, गढ़शंकर, टांडा, दसूहा, मुकेरियां के गांवों व शहरों में रोजाना करीब 30 कैंप लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इनमें दसूहा उप मंडल के गांव थिंद, जिया सहोता कलां, दुलमीवाल, वार्ड नंबर 2 दसूहा, हमजा, बहलां, वार्ड नंबर 2 गढ़दीवाला, उप मंडल गढ़शंकर में गांव घागो रोडवाली, डुगरी, कुनैल, वार्ड नंबर 1 गढ़शंकर,  चक्क रौंता, बहमियां, होशियारपुर उप मंडल में अज्जोवाल, श्री गुरु रविदास नगर आदमवाल, हरीपुर, चगरां, वार्ड नंबर 3 होशियारपुर, वार्ड नंबर 2 होशियारपुर, वार्ड नंबर 1 शाम चौरासी, आमदवाल गढ़ी व आभोवाल, उप मंडल मुकेरियां में सहोड़ा डडियाल, लुधियाड़ी, चक्करियाल, गेरा बाबा ईशा व उप मंडल टांडा में शाहपुर, चनौता, कंग, कथाना में कैंप लगाकर लोगों की समस्याओं का मौके पर हल किया गया।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इन कैंपों के दौरान अलग-अलग 43 तरह की सरकारी सेवाएं मुहैया करवाई गई, जिनमें जन्म सर्टिफिकेट, आय सर्टिफिकेट, लाभार्थियों के बच्चों को छात्रवृति, रिहायश सर्टिफिकेट, अनुसूचित व पिछड़ी श्रेणियों के सर्टिफिकेट, बुढ़ापा, दिव्यांगजन व आश्रित पेंशन, निर्माण श्रमिकों संबंधी लाभार्थी, जन्म सर्टिफिकेट में नाम में बदलाव, बिजली बिलों के भुगतान, राजस्व विभाग संबंधी रिकार्ड की पड़ताल, शादी की रजिस्ट्रेशन, मौत के सर्टिफिकेट की एक से अधिक कापियां, दस्तावेजों की प्रमाणिक कापियां, ग्रामीण क्षेत्र सर्टिफिकेट, फर्द बनानी, आम जाति सर्टिफिकेट, शगुन स्कीम, जमीन की निशानदेही, एन.आर.आई के सर्टिफिकेट के काउंटर प्रार्थना पत्र, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के काउंटर हस्ताक्षर, मौत सर्टिफिकेट में तब्दीली आदि शामिल हैं।

7 फरवरी को इन स्थानों पर लगेगा कैंप

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 7 फरवरी को उप मंडल टांडा के गांव रवां, रल्हन, पवां व झिंगड़ खुर्द में सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक, उप मंडल मुकेरियां के गांव सहोड़ा कंडी, कंडी जुगियाल, कौलपुर व जमालपुर कलां में सुबह 8:30 से दोपहर बाद 3:30 बजे तक, उप मंडल होशियारपुर में रसूलपुर, नंदन, अरनियाला शाहपुर, अतवारापुर, वार्ड नंबर 35 होशियारपुर, वार्ड नंबर 38 होशियारपुर, वार्ड नंबर 2 शाम चौरासी, न्यू जट्टपुर व बसी जौड़ां में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक, उप मंडल गढ़शंकर में सैलाखुर्द, सैला कलां, पैंसरा, पद्दी खुत्ती, जस्सोवाल में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक व उप मंडल दसूहा में कुराला, जंडोर, तक्खड़, वार्ड नंबर 3 दसूहा, चिपड़ां, वार्ड नंबर 3 गढ़दीवाला, हरदोपट्टी में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कैंप लगेगा।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur , Jai Krishan Rouri , Jasvir Singh Raja Gill , Karambir Singh Ghuman , Dr. Ravajot Singh , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Komal Mittal , Hoshiarpur , Aap Di Sarkar Aap De Dwaar , Aap Di Sarkar Aap De Dwar , Aap Di Sarkar Aap De Dwaar Scheme , Aap Di Sarkar Aap De Dwaar Scheme In Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD