Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब पुलिस के साईबर क्राइम डिवीज़न और एन. जी. ओ. प्रजवला द्वारा सांझे तौर पर साईबर इनेबलड मानवीय तस्करी पर वर्कशॉप का आयोजन

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच अनुसार पुलिस अधिकारियों की जांच क्षमता में विस्तार करना था वर्कशॉप का उद्देश्य

Cyber Crime Division of the Punjab Police, NGO Prajwala, Punjab State Cyber Crime Division in Mohali, Punjab Police, V Neeraja, Cyber crime prevention against women & children, CCPWC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 06 Feb 2024

Last updated on: Feb 06, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच अनुसार साईबर अपराध (क्राइम) से निपटने वाले पुलिस अधिकारियों की जाँच क्षमता को बढ़ाने के मद्देनज़र पंजाब पुलिस के साईबर क्राइम डिविज़न ने एन. जी. ओ. प्रजवला के सहयोग से पंजाब स्टेट साईबर क्राइम डिविज़न के मोहाली स्थित दफ़्तर में साईबर इनेबलड ह्यूमन ट्रैफिकिंग (मानवीय तस्करी) पर एक दिवसीय आफलाईन/ ऑनलाइन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। 

यह वर्कशाप डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डी. जी. पी.) पंजाब गौरव यादव के दिशा निर्देशों पर करवाई गई। एन. जी. ओ. प्रजवला, यौन तस्करी और यौन अपराधों के मुद्दे पर काम करने वाली एक अग्रणी एंटी-ट्रैफिकिंग संस्था है, जिसने पिछले 27 सालों में 27,500 से अधिक महिलाओं और लड़कियों को यौन ग़ुलामी से बचाने में पुलिस की सहायता की है और इस ग़ैर-मानवीय जाल में से ऐसी पीड़ित लड़कियों की रिहाई को यकीनी बनाया है। 

साईबर-इनेबलड मानवीय तस्करी विषय पर तीन घंटे चले इस सैशन में पंजाब के साईबर क्राइम यूनिटों में काम करते 50 अधिकारियों ने निजी तौर पर हिस्सा लिया, जबकि पंजाब पुलिस के 100 से अधिक अधिकारी वीडियो कान्फ़्रेंस के द्वारा इस वर्कशाप में शामिल हुए। सैशन की शुरुआत भारत में मानवीय तस्करी के मुद्दे और भारतीय दंड संहिता ( आइपीसी) की धारा 370 पर चर्चा के साथ हुई, इसके बाद एक पेशकारी दी गई कि कैसे तस्करों द्वारा पीड़ितों की भर्ती के दौरान अलग-अलग ढंगों के साथ शोषण किया जाता है। 

वर्कशाप के दौरान प्रतिभागियों को साईबर क्राइम और साईबर इनेबलड मानवीय तस्करी से निपटने के लिए लॉ इनफोरसमैंट एजेंसियों के द्वारा इस्तेमाल किये जाते प्लेटफार्मों और ऐपलीकेशनों का प्रदर्शन करके जागरूक किया गया। वर्कशाप के दौरान प्रौद्यौगिकी से सुलझाए तस्करी पीड़ितों के मामलों और साईबर इलेबलड मानवीय तस्करी से सम्बन्धित कुछ अंतरराष्ट्रीय केस स्टड्डीज़ भी पेश की गई। प्रस्तुतिकरण के बाद स्टेट साईबर क्राइम डिवीज़न के प्रतिभागियों, जो पहले ही इन अपराधों पर काम कर रहे हैं, के साथ ‘केंद्रित विचार चर्चा’ की गई। 

वर्कशॉप में ऑनलाइन ढंग से शामिल हुए अतिरिक्त डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एडीजीपी) साईबर क्राइम वी. नीरजा ने कहा कि स्टेट साईबर क्राइम डिविज़न में काम कर रही संस्था साईबर क्राइम प्रीवैशन अगेंस्ट वुमैन एंड चिल्डरन (सी. सी. पी. डब्ल्यू. सी.) के लिए महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध साईबर अपराधों सम्बन्धी मामलों से निपटना प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य साईबर क्राइम डिवीज़न द्वारा साईबर अपराधों, ख़ास कर महिलओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों की निगरानी के लिए साईबर पैटरोलिंग यूनिट स्थापित करके अपनी क्षमता में भी विस्तार किया जायेगा। 

उन्होंने कहा कि जिलों में कार्यशील साईबर क्राइम और तकनीकी जांच यूनिट पहले ही साईबर टिपलाईनों समेत साईबर अपराधों को रोकने के लिए यत्नशील हैं। एडीजीपी ने कहा कि ऐसे अपराधों की सूचना नेशनल साईबर क्राइम (एनसीआरपी) के पोर्टल बलइमतबतपउम. हवअ. पद. पर गुप्त तौर पर दी जा सकती है। वर्कशाप के दौरान केस स्टड्डीज़ और अन्य देशों में प्रचलित कानूनी प्रथाओं पर भी चर्चा की गई और साईबर स्पेस में मानवीय तस्करी को ट्रैक करने के लिए केस स्टड्डीज़ के तरीके सुझाऐ गए। 

 

Tags: Cyber Crime Division of the Punjab Police , NGO Prajwala , Punjab State Cyber Crime Division in Mohali , Punjab Police , V Neeraja , Cyber crime prevention against women & children , CCPWC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD