Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डबल इंजन सरकार की माला जपने वाली भाजपा ने हिमाचल की वित्तीय स्थिति को तबाह किया

Naresh Chauhan, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 02 Feb 2024

Last updated on: Feb 02, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश हित एवं यहां के लोगों के प्रति भाजपा के भेदभावपूर्ण एवं दोहरे रवैये को लोगों के समक्ष उजागर करने के लिए राज्य सरकार और पार्टी संगठन एकजुट कार्य कर रहा है। विशेषतौर पर प्राकृतिक आपदा के दौरान भाजपा व केंद्र सरकार के उदासीन रवैये से प्रदेश को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

आज यहां मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी आम चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस संगठन और सरकार एकजुटता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश में सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता दी गई है और एक बड़े परिवार के बीच छिट-पुट बातें होती रहती हैं। 

हिमाचल में मौजूदा कांग्रेस सरकार पार्टी कार्यकर्ताओं की क्षमता से भली-भांति परिचित है और उन्हें उचित सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के किसी भी व्यक्ति को पार्टी के मामलों में अफवाहें फैलाने का अधिकार नहीं है। एक सवाल के जवाब में श्री चौहान ने कहा कि प्रत्येक विधायक के पास अपने सुझाव मुख्यमंत्री को लिखित रूप में देने का विकल्प है। 

इसमें गलत क्या है? प्राप्त सुझावों का हमेशा स्वागत है और उन पर चरणबद्ध तरीके से काम किया जाएगा। यहां तक कि कुछ विधायकों ने अपनी प्राथमिकताएं लिखकर मुख्यमंत्री को भेज दी हैं, तो फिर कुछ लोगों द्वारा इस पर हंगामा क्यों मचाया जा रहा है। विपक्ष बात का बतंगड़ बना रहा है। चौहान ने कहा कि शायद नेता प्रतिपक्ष श्री जय राम ठाकुर पर इस तरह के बयान जारी करने के लिए दबाव डाला जाता है और वह विपक्ष के नेता के रूप में केवल अपनी भूमिका का निर्वहन मात्र कर रहे हैं, जो उनका दायित्व भी है। 

उन्होंने कहा कि केवल आलोचना के लिए आलोचना करने से राज्य व यहां की जनता का भला नहीं होने वाला और आपदा के दौरान भाजपा नेताओं की निष्क्रिय व उदासीन भूमिका को जनता अच्छी तरह से समझ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हमारी सरकार पंक्ति में अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए काम कर रही है और युवाओं तथा कृषि प्रधान समाज के लिए स्वरोजगार के पर्याप्त अवसरों के साथ-साथ हिमाचल को आत्मनिर्भर व देश का समृद्धतम राज्य बनाने के लिए संसाधन सृजन पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। 

हम ‘सरकार गांव के द्वार’ के माध्यम से जन-जन तक पहुंच रहे हैं, और वह भी बिना किसी खर्च के, जबकि भाजपा शासन के दौरान जनमंच पर करोड़ों रुपये की फिजूलखर्ची की गई। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। कांग्रेस सरकार ने अपनी चुनावी गारंटी को पूरा करते हुए 1.36 लाख कर्मचारियों को ओपीएस प्रदान किया। 

यह भाजपा ही थी जिसने कर्मचारियों के वैध अधिकारों से आंखें मूंद लीं और उन्हें पांच साल तक लालच देती रही, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया। स्टार्ट-अप की गारंटी पूरी करते हुए युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर पैदा करने के दृष्टिगत 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना आरम्भ की गई। हमने ग्रीन बजट प्रस्तुत किया ताकि हिमालयी वनस्पतियों और जीवों को और अधिक संरक्षित किया जा सके। 

हमारी सरकार ने उन लोगों को राहत देने के लिए राजस्व लोक अदालतें शुरू कीं, जिनके मामले राजस्व अदालतों में वर्षों से लंबित थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने शासनकाल के पहले वर्ष में ही दस में से तीन गारंटियां पूरी कीं, और ऐसे में आखिर विपक्ष क्या जानना चाहता है। शेष गारंटियों पर भी चरणबद्ध तरीके से काम किया जाएगा।

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की माला जपने वाली भाजपा ने हिमाचल की वित्तीय स्थिति को तहस-नहस कर दिया। पूर्व की जय राम सरकार अंधाधुंध ऋण लेने और राज्य के वित्तीय कुप्रबंधन के लिए याद की जाने वाली सरकार रही। 75 हजार करोड़ के ऋण के अलावा 11 हजार करोड़ की देनदारी सरकारी कर्मचारियों की थी। उन्होंने जय राम ठाकुर जी से सवाल किया कि वे अपने पांच साल के शासन में केंद्र से हिमाचल के लिए कौन सा विशेष पैकेज लेकर आये? 

इन्वेस्टर मीट के नाम पर करोड़ों उड़ाने वाली भाजपा अपने डबल इंजन से राज्य के लिए कोई औद्योगिक पैकेज क्यों नहीं ला पाई। उन्होंने कहा कि हाल ही में बरसात से हुई भारी तबाही के बाद राज्य ने केंद्र को 10,000 करोड़ रुपये के नुकसान की रिपोर्ट सौंपी। इसके बावजूद विशेष वित्तीय पैकेज की प्रदेशवासियों की उम्मीद धरी ही रही और अब केंद्र के अंतरिम बजट ने भी राज्य के लोगों को निराश ही किया है। 

हिमाचल में पर्यटन या उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए इसमें कुछ भी नहीं था। कर ढांचे में कोई छूट नहीं मिलने से मध्यम वर्ग बुरी तरह प्रभावित हुआ। ऐसे में लोकसभा चुनाव में बीजेपी किस आधार पर वोट मांगने लोगों के पास जाएगी, यह प्रदेश के भाजपाई भी जानते हैं और बेतुकी बयानबाजी कर लोगों को भ्रमित करने का ही काम कर रहे हैं।

 

Tags: Naresh Chauhan , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD