Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

उपराज्यपाल ने जम्मू में 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में भाग लिया

पंजीकरण कार्यालय के सभी अधिकारियों से प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में शामिल करने को कहा

Manoj Sinha, Lieutenant Governor J&K, Raj Bhavan, Jammu, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Atal Dulloo, Pandurang Kondbarao Pole
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 25 Jan 2024

Last updated on: Jan 25, 2024, 00:00 IST

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जम्मू विष्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह ऑडिटोरियम में 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के समारोह में शामिल हुए।उपराज्यपाल ने आसान और सुविधाजनक नामांकन के लिए समाज के सभी वर्गों और चुनाव विभाग के अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा “राष्ट्रीय मतदाता दिवस की इस वर्ष की थीम - ’वोटिंग जैसा कुछ नहीं, मैं निश्चित रूप से वोट करता हूं’ संविधान के संस्थापकों के आदर्शों और निर्णय लेने और अपने भाग्य को आकार देने में लोगों की शक्ति की फिर से पुष्टि करता है।“

उन्होंने कहा, ’’मैं पंजीकरण कार्यालय के सभी अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने की अपील करता हूं कि प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में शामिल किया जाए।’’उपराज्यपाल ने अधिकारियों और लोगों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई और नए नामांकित मतदाताओं को बधाई दी।उन्होंने विशेष सारांश सूची के दौरान जम्मू-कश्मीर में 2.31 लाख नए मतदाताओं को पंजीकृत करने के लिए चुनाव विभाग के प्रयासों की सराहना की।इस अवसर पर, उपराज्यपाल ने जम्मू के गोल में 6.81 करोड़ रुपये की लागत से 5000 ईवीएम/वीवीपीएटीएस की भंडारण क्षमता वाले क्षेत्रीय ईवीएम गोदाम की आधारशिला रखी।

उन्होंने मतदाता सूची अधिकारियों को सम्मानित किया और नवनियुक्त चुनाव सहायकों को नियुक्ति पत्र सौंपे।भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से इस अवसर पर लोगों को बधाई दी।इस कार्यक्रम में चुनाव आयुक्त जम्मू-कश्मीर बी.आर. शर्मा, मुख्य सचिव अटल डुल्लू, मुख्य निर्वाचन अधिकारी पांडुरंग के. पोल, जिला विकास परिषद जम्मू के अध्यक्ष भारत भूषण, प्रमुख नागरिक और बड़ी संख्या में युवा भी उपस्थित थे।

 

Tags: Manoj Sinha , Lieutenant Governor J&K , Raj Bhavan , Jammu , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Atal Dulloo , Pandurang Kondbarao Pole

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD