Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंचायतों से जुड़े कार्यों में लेटलतीफी नहीं की जाएगी बर्दाश्त, जिम्मेदार व्यक्तियों पर लेंगे एक्शन: किशोरी लाल

Kishori Lal, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बैजनाथ , 23 Jan 2024

Last updated on: Jan 23, 2024, 00:00 IST

पंचायतों से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के लिए कर्मचारी पूरी गंभीरता से कार्य करें। पंचायती राज से जुड़े कार्यों में लेटलतीफी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा जिम्मेदार व्यक्तियों पर एक्शन लेने से भी सरकार परहेज नहीं करेगी। ब्लॉक ऑफिस बैजनाथ में पंचायती राज विभाग से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा हेतु आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशु पालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने यह बात कही। 

किशोरी लाल ने विकास खंड बैजनाथ की 50 पंचायतों से आए पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों से उनके क्षेत्र में कहो रहे विकास कार्यों का पूरा ब्यौरा लिया। उन्होंने कहा कि वे स्वयं पंचायत स्तर से उठकर यहां तक पहुंचे हैं इसलिए पंचायतों से संबंधित कार्यों के क्रियान्वन को लेकर उन्हें पूर्ण जानकारी है। उन्होंने कहा कि पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों का वे स्वयं स्पॉट पर जाकर निरीक्षण करेंगे और जहां कमी आएगी वहां एक्शन भी लेंगे। 

उन्होंने कहा कि पंचायतों के कार्य आम लोगों से जुड़े हैं तथा इनकी गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि आज पंचायतों के विकास के लिए सभी संसाधन उपलब्ध हैं और भविष्य में भी किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गावों का विकास और आम आदमी के लिये मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों का लाभ आम आदमी और गांव तक पहुंचाने में सबसे महत्वपूर्ण योगदान पंचायतों का है। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों से आह्वान किया कि सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाने के साथ-साथ विकास कार्यों के लिये जारी धनराशि का उपयोग निर्धारित समय सीमा में करें, ताकि लोगों को सही रूप में  योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

सीपीएस ने कहा कि मनरेगा के तहत अधिक कार्यों को आरम्भ कर लोगों को लाभ पहुंचाया जाये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस बात को भी सुनिश्चित किया जाये कि मनरेगा में रोजगार मांगने वाले प्रत्येक व्यक्ति को 100  कार्य दिवस उपलब्ध करवाये जाये। 

उन्होंने कहा कि सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि, 15वें वित्त आयोग, मनरेगा, विकास में जन सहयोग, विधायक निधि, स्वच्छ भारत मिशन तथा विधायक विकास निधि, कार्यों में तेजी लाये जाये। सीपीएस ने इस दौरान आम जनमानस की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुनते हुए उनका समाधान किया।

धुईं मेले में की शिरकत, विजेता पहलवानों को किया पुरस्कृत

इसके बाद मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने धार-चढ़ियार में आयोजित धुईं मेले में शिरकत कर जनसंवाद किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जब वे धुईं लखदाता मेले में आए थे तब मेला कमेटी ने अखाड़े तक सड़क बनाने की मांग रखी थी। उन्होंने कहा कि इसके बाद यहां सड़क निर्माण किया गया और उन्हें प्रसन्नता है कि इस वर्ष वे अखाड़े तक गाड़ी से आए हैं। 

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस सड़क को बहुत जल्द पक्का किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कमेटी की मांग के अनुसार इस अखाड़े को भी बड़ा किया जाएगा बशर्ते मेला कमेटी के पास जमीन उपलब्ध होनी चाहिए। सीपीएस ने इस दौरान धुईं लखदाता मेला कमेटी द्वारा आयोजित कुश्ती का अवलोकन कर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। 

उन्होंने बड़ी माली के विजेता पहलवान जुमा को 21000 रूपये और उपविजेता पहलवान शिवा को 15000 रूपये तथा छोटी माली के विजेता कुष्णा को ग्यारह हजार तथा उपविजेता साहिल को सात हजार रूपये की राशि पुरस्कार के रूप में दी। उन्होंने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक विरास्त के द्योतक हैं। उन्होंने कहा कि यह मेले समाज में जीवंतता और समरसता स्थापित करने में अहम योगदान देते हैं।

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विरेंद्र जम्वाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव, बीडीओ राकेश पटियाल, नायब तहसीलदार चढ़ियार अभिराय सिंह ठाकुर, गुलाब राज, विनोद राणा, शशि कुमार, करतार चंद, समीर राणा, होशियार राणा, विरेंद्र राणा, सुरेंद्र सिंधू, राजेश राठौर पंचायतों के सचिव, तकनीकि सहायक, जीआरएस सहित ब्लॉक का स्टाफ तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Kishori Lal , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD