Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

नाना पाटेकर, राजपाल यादव ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Nana Patekar, Rajpal Yadav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 23 Jan 2024

Last updated on: Jan 23, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से सोमवार सायं ओक ओवर में सुप्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर और राजपाल यादव, निर्माता अनिल शर्मा तथा जर्नी फिल्म के अन्य यूनिट सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। हिमाचल अपनी समृद्ध संस्कृति, इतिहास और नयनाभिराम स्थलों के लिए विख्यात हैं। 

फिल्म निर्माण की दृष्टि से हिमाचल को पसंदीदा गंतव्य के रूप में विकसित करनेे के लिए सरकार ने एक व्यापक फिल्म नीति तैयार की है। इसके तहत  सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में एक फिल्म सुविधा केंद्र स्थापित किया जाएगा जो एकल खिड़की के रूप में कार्य करेगा और इसके माध्यम से तीन कार्य दिवस के भीतर ऑनलाइन प्रक्रिया से सभी स्वीकृतियां व फिल्म निर्माण संबंधी अनुमतियां सुनिश्चित की जाएंगी।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार फिल्म निर्माताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ बेहतरीन व अधिक विकसित शूटिंग स्थल उपलब्ध करवाएगी। राज्य सरकार फिल्म इकाइयों को प्रदेश में फिल्मों की आउटडोर शूटिंग के लिए विभिन्न भागों में स्थित हवाई पट्टियों और हेलीपेड का उपयोग प्रदान करने की अनुमति भी देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कम से कम 50 प्रतिशत तक फिल्माई गई उत्कृष्ट फिल्मों के लिए सरकार वार्षिक फिल्म पुरस्कार स्थापित करने पर भी विचार कर रही है। राज्य सरकार फिल्म महोत्सवों, पुरस्कारों और अन्य गतिविधियों के आयोजन के लिए एक फिल्म विकास निधि भी गठित करेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान और नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Nana Patekar , Rajpal Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD