Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य सहकारी बैंक की सराहना की

स्वयं सहायता समूह बैंक लिंकेज के लिए मिला पुरस्कार

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 18 Jan 2024

Last updated on: Jan 18, 2024, 00:00 IST

स्वयं सहायता समूह बैंक लिंकेज में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा दीन दयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत वर्ष 2022-23 के लिए हिमाचल को यह पुरस्कार हाल ही में नई दिल्ली में प्रदान किया गया। 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस उपलब्धि के लिए बैंक प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेन्द्र श्याम ने भेंट कर उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार के रूप में प्राप्त ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने बैंक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बैंक को भारत में सर्वाेच्च श्रेणी के पुरस्कार से नवाजा जाना  बैंक ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक ने अपनी कार्यशैली से सहकारी क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है। इस अवसर पर राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेन्द्र श्याम ने मुख्यमंत्री को बैंक की विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाया। बैंक के प्रबंध निदेशक श्रवण मान्टा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।  

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD