Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में पंचकर्मा युनिट होगा अपग्रेड: डी सी डा निपुण जिंदल

कहा, रोगियों को उपलब्ध करवाई जाएंगी बेहतर सुविधाएं

Dr. Nipun Jindal, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 16 Jan 2024

Last updated on: Jan 16, 2024, 00:00 IST

जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में पंचकर्मा यूनिट को अपग्रेड किया जाएगा इसमें अत्याधुनिक मशीनरी तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि रोगियों को लाभ मिल सके। यह जानकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने मंगलवार को जिला आयुर्वेदिक अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होंने कहा कि जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में अप्रैल माह 2023 से लेकर दिसंबर माह तक 13 हजार के करीब ओपीडी तथा तीन हजार सात सौ के करीब इंडोर रोगियों को सेवाएं प्रदान की गई हैं जबकि पंचकर्मा के तहत अप्रैल 2023 से लेकर दिसंबर माह तक 3696 लोंगों की ओपीडी तथा 2564 का इंडोर उपचार किया गया है।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि रोगी कल्याण समिति के तहत जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में रोगियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर चालू वित वर्ष में 5 लाख 63 हजार का अनुमानित खर्च निर्धारित किया गया है। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि रोगियों की बेहतर सुविधा के लिए जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में कैंटीन खोलने के लिए उपयुक्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं ताकि रोगियों तथा उनके तामीरदारों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हो। 

इसके साथ ही अस्पताल में साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया है। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के परिसर में बांउड्री बाॅल लगाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक राशि उपलब्ध करवाई जाएगी इसके साथ ही ईसीजी मशीन उपलब्ध करवाने के साथ साथ अन्य उपकरणों को खरीदने के लिए भी स्वीकृति प्रदान की गई है ताकि जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में रोगियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

इससे पहले जिला आयुष अधिकारी डा गगन दीप ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए रोगी कल्याण समिति के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर आयुष की उपनिदेशक डा अंजली , सीएमओ डा सुशील शर्मा, नगर निगम की अध्यक्ष नीनू शर्मा, पार्षद अनुराग सहित विभिन्न सदस्य उपस्थित थे।

 

Tags: Dr. Nipun Jindal , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD