Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

दलेर मेंहदी की आवाज अब मास्क टीवी ओटीटी पर फिल्म ''हिंदुत्व'' में

Daler Mehndi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Jan 2024

Last updated on: Jan 16, 2024, 00:00 IST

बॉलीवुड हो या पंजाबी फिल्म हर तरफ संगीत जगत में गायक दलेर मेंहदी के गाए हुए गाने असाधारण रूप से लोकप्रियता हासिल करते हैं। इन गानों की लोकप्रियता की वजह से कई फिल्में सफ़लता प्राप्त की हुई हैं। अब मास्क टीवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्द ही ''हिंदुत्व'' फ़िल्म रिलीज़ होने वाली है । 

इस फ़िल्म का ट्रेलर पिछले दिनों रिलीज किया गया था जिसका अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिला था। इस फ़िल्म के लिए भी दलेर मेंहदी की आवाज़ में गाने रिकॉर्ड किये गए हैं। उम्मीद है कि इस फ़िल्म को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा। फ़िल्म ''हिंदुत्व'' वर्तमान समय मे भारत में हिन्दुओ की हालत को ध्यान में रखकर बनाई गई है , इस फ़िल्म में यह भी बताने की कोशिश की गई है कि यदि हम अपने हक़ के लिए इस अपने देश मे नहीं लड़े ,अपना हक अपने देश मे नहीं मांगा तो दुनिया मे दूसरा कोई देश ही नहीं है जो हिंदुओं के लिए खड़ा हो सके । 

यदि हम अपने इस देश से कभी विस्थापित होने के कगार पर भी आ गए तो इस दुनिया मे दूसरा कोई देश ही नहीं है जो हमे शरण दे सके। दरअसल मास्क टीवी ओटीटी पर हमेशा से सन्देशपरक फिल्में ही वेबकास्ट की जाती रही हैं। चाहे आप इसका इतिहास उठाकर देख लें तो आपको इसमें साफ साफ देखने को मिल जाएगा कि इसिपर विश्वकप क्रिकेट के दौरान एलबीडब्ल्यू रिलीज़ किया गया था जिसमें क्रिकेट विश्वकप के बावजूद अच्छी खासी व्यूवरशिप मिली थी। 

मास्क टीवी पर इसके पहले ट्रांसजेंडर पर आधारित फिल्में, आतंकवाद , समाजिक कहानियों पर आधारित फिल्में व वेबसिरिज भी रिलीज किये गए हैं जिनको की दर्शकों का अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिला था। टैग प्रोडक्शन्स और लॉर्ड शिवा कम्युनिकेशन के बैनर तले बनी फिल्म ''हिंदुत्व'' के निर्माता हैं अंजू भट्ट और चिरंजीवी भट्ट। इस मास्क टीवी ओटीटी की चैनल प्रोड्यूसर हैं मानसी भट्ट। इस हिन्दुत्व के लेखक निर्देशक हैं करण राजदान। 

फ़िल्म में श्वेता राज के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है रवि शंकर ने , जिन्हें आवाज़ दिया है दलेर मेंहदी, अनूप जलोटा, मधुश्री, दिव्या कुमार, और मास्टर सलीम ने । इस हिंदुत्व के कलाकार हैं, आशीष शर्मा , सोनारिका भदौरिया, अनूप जलोटा, दीपिका चिखलिया, गोविंद नामदेव आदि । प्रचारक संजय भूषण पटियाला है।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Daler Mehndi , Hindutva

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD