Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज

 

अनिल विज का देशवासियों से आह्वान, अयोध्या के श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा तक देशवासियों को देवालयों-मंदिरों में साफ-सफाई करनी चाहिए

22 जनवरी तक लोगों के अंदर व बाहर राममय वातावरण बन जाए ताकि अच्छे माहौल में जो अनुष्ठान होने जा रहा है वह पूरा हो सके- अनिल विज

Anil Vij BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 15 Jan 2024

Last updated on: Jan 15, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने आज प्रातः अम्बाला छावनी की शास्त्री कालोनी के शिव मंदिर में पहुंचकर मंदिर परिसर में साफ-सफाई की और प्रभु का आर्शीवाद लिया। श्री विज ने गत दिवस अंबाला में आयोजित श्रीराम यात्रा के दौरान लोगों से आह्वान किया था कि 22 जनवरी को अयोध्या के श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा से पहले प्रतिदिन धर्म-स्थलों में जाकर साफ-सफाई करें जिससे मन शुद्ध होगा। 

इसी उदेष्य के साथ आज प्रातः मंदिर में पहुंचकर उन्होंने स्वयं इस कार्य की शुरूआत करते हुए साफ-सफाई की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि 22 जनवरी तक जिस दिन अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होनी है, उस दिन तक सारे देश को अपने आपको तैयार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी तक सारे देवालयों व मंदिरों में भी आयोजन किए जाएंगे, इसलिए 22 तारीख तक हमें रोजाना अपने देवालयों व मंदिरों को साफ करना चाहिए।

इसके अलावा, मन को शुद्ध रखने के लिए हमें सात्विक भोजन करना चाहिए। मांस-मदिरा का सेवन न करें और तामसिक व राजसिक भोजन न खाएं क्योंकि यह उत्तेजना पैदा करता है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी तक अंदर व बाहर राममय वातावरण बन जाए ताकि अच्छे माहौल में जो अनुष्ठान होने जा रहा है वह पूरा हो सके।

इससे पहले, गृह मंत्री अनिल विज ने शिव मंदिर परिसर में पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और भगवान का आर्शीवाद लिया। मंदिर परिसर पर पहुंचने पर शास्त्री कालोनी परिवार रेजिडेंट सोसाइटी के चेयरमैन श्री कपिल विज के अलावा विपिन्न खन्ना, अनु विज, सविता विज, पूनम गुप्ता, रीटा नागपाल, सोनिया देशवाल, वनिता दुगल, डिंपल अग्रवाल, आशा खन्ना, रिया, शिखा, सीमा, सुषमा वर्मा, कमला वधवा, सोनिया नागपाल, दीपक कुमार, बलित नागपाल, राजेश अग्रवाल, विवेक जैन, विनोद वालिया, ललता प्रसाद, सुरेश वधवा, हंसराज, पिंकी, अश्विनी शर्मा, राजकुमार डांग, रवि डांग, आशीष मल्होत्रा, जीएल बतरा, दविंदर सिंह, अरविंद शर्मा, अंकित, विशाल लुकू, राकेश वर्मा, जनकराज, पिंकी शर्मा, छोटेलाल व अन्य ने गृह मंत्री का स्वागत किया व मंदिर में सभी ने मिलकर साफ-सफाई में भी हिस्सा लिया। 

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD