Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

यह जान तिरंगा है...धर्मशाला में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने किया सबसे ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण

दाड़ी में दुनिया का सबसे ऊंचा फिडलहैड स्कल्पचर भी हिमाचल के नाम, सत्यापन के लिए गिनीज वल्र्ड रिकाड्र्स को लिखा

Sudhir Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 14 Jan 2024

Last updated on: Jan 14, 2024, 00:00 IST

स्मार्ट सिटी धर्मशाला में मकर संक्राति के पावन अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने दो सौगातें हिमाचलवासियों के नाम कर दी। रविवार को सुबह सुधीर शर्मा ने धर्मशाला के कचहरी चौक पर 150 मीटर ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने दाडी में दुनिया के सबसे ऊंचे फिडलहैड लुंगड़ू स्कल्पचर का भी लोकार्पण किया। 

यह फडलहैड लुंगड़ू स्कल्पचर दुनिया में सबसे ऊंचा बताया जा रहा है। इसके सत्यापन के लिए गिनीज वल्र्ड रिकाड्र्स को लिखा गया है। सुधीर शर्मा ने कहा कि सबसे ऊंचा तिरंगा व फडलहैड लुंगड़ू धर्मशाला में पर्यटन का नया अध्याय लिखेंगे। देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों के लिए ये आकर्षण का केंद्र बनेंगे।इससे पहले कचहरी चौक पर तिरंगे का लोकार्पण करते हुए सुधीर शर्मा ने कहा कि स्मार्ट रोड प्रोजेक्ट के तहत यह तिरंगा लगाया गया है। 

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने बताया कि इससे पहले तिरंगे का ट्रायल किया गया था। इसके बाद इस तिरंगे को जनता के नाम समर्पित किया गया है। सुधीर शर्मा ने बताया कि स्मार्ट सिटी के 75 प्रोजेक्टों में स्मार्ट रोड एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। धर्मशाला में इस प्रोजेक्ट पर अब तेजी से काम चल रहा है। 

उन्होंने बताया कि जिस समय यह परियोजना बन रही थी, उसी समय उन्होंने इस बारे में एक सपना देखा था। वह चाहते थे कि धर्मशाला शहर में किसी एक जगह ऊंचा तिरंगा स्थापित किया जाए, जिससे देश-विदेश से आने वाले सैलानियों में अच्छा संदेश दिया जा सके। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने बताया कि यह तिरंगा दिन-रात रोशनी से जगमग होगा। 

धर्मशाला में बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा, एचपीसीए क्रि केट स्टेडियम, शहीद स्मारक, शिक्षा बोर्ड, जिला मुख्यालय आदि प्रमुख पहचान हैं। इसके अलावा कृषि, बागबानी, पशुपालन, एक्साइज, इंडस्ट्रीज, दर्जनों बैंक, अस्पताल के अलावा पर्यटन निगम के व प्राइवेट होटल हैं। इनमें रोजाना हजारों की संख्या में लोग आते हैं। इन लोगों में हाई एंड टूरिस्ट भी शामिल रहते हैं। ऐसे में 150 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा हर किसी को आकर्षित करेगा।

इससे देश-दुनिया में सारा शहर फिर से ट्रैंड करने लगेगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने इसके लिए समूचे धर्मशाला हलके, कांगड़ा जिला व प्रदेशवासियों को बधाई दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने आगे कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत सभी प्रोजेक्ट तेजी से चल रहे हैं। 

इसके अलावा नगर निगम के सभी वार्डों में काम रफ्तार पकड़ रहा है। आमजन की सुविधा के लिए उन्होंने दाड़ी, धर्मशाला शहर व ढगवार में विधायक आफिस खोले हैं, जहां से जनता की समस्याएं उन तक पहुंच रही हैं। सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला हलके में समग्र विकास किया जा रहा है। सडक़ों और पुलों का काम तेजी पकड़ रहा है।

 

Tags: Sudhir Sharma , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD