Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सरमद हफ़ीज़ ने सुम्बल, बांदीपोरा में जनता दरबार की अध्यक्षता की

वास्तविक जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने पर जोर दिया

Sarmad Hafeez, Bandipora, Deputy Commissioner Bandipora, Shakeel-ul-Rehman Rather, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, District Administration Bandipora
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बांदीपोरा , 13 Jan 2024

Last updated on: Jan 13, 2024, 00:00 IST

सचिव युवा सेवा और खेल सरमद हफीज, जो जिला बांदीपोरा के सलाहकार सचिव भी हैं, ने शनिवार को बांदीपोरा का दौरा किया और सुंबल में सार्वजनिक मुद्दों और शिकायतों का प्रत्यक्ष मूल्यांकन करने हेतु डाक बंगला सुंबल में जनपहंुच कार्यक्रम/जनता दरबार की अध्यक्षता की। अपने आगमन पर, सचिव ने बांदीपोरा के उपायुक्त शकील उर रहमान राथर के साथ स्टालों का निरीक्षण किया, जिसमें बेरोजगार युवाओं को प्रदान की जाने वाली विभिन्न योजनाओं और आम जनता के आर्थिक उत्थान हेतु विभिन्न विभागों की पहल को प्रदर्शित किया गया था।

इसके बाद सचिव ने डाक बंगला सुंबल में एक शिकायत निवारण शिविर/सार्वजनिक दरबार की अध्यक्षता की, जिसमें बांदीपोरा के उपायुक्त, डीडीसी सदस्यों सहित जन प्रतिनिधियों, विभिन्न नागरिक मंचों, व्यापारी संघों और आम जनता की बड़ी सभा के अलावा जिला प्रशासन और उपमंडल के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान, डीडीसी सदस्यों, नागरिक मंचों के प्रतिनिधियों, व्यापारियों और आम जनता ने अपने क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न मुद्दों और मांगों को सामने रखा। 

मांगों में विभिन्न क्षेत्रों में खेल के मैदान, जल जीवन मिशन कार्यों को पूरा करना, रेलवे कनेक्टिविटी, बिजली पोल की मरम्मत, विभिन्न मार्गों पर आरटीसी बसों की उपलब्धता, नौगाम के लिए जेएंडके बैंक यूनिट और एटीएम, सुंबल में ग्रिड स्टेशन, प्रशासनिक परिसर का सौंदर्यीकरण, सुंबल, महिला डिग्री कॉलेज, सुंबल के लिए अलग मेडिकल ब्लॉक, युवा सेवा और खेल विभाग में विभिन्न रिक्तियों को भरना, चट्टीबांडी में जेके बैंक एटीएम, दतिवास के लिए जेजेएम आदि षामिल हैं।

इस अवसर पर बोलते हुए, सरमद हफ़ीज़ ने कम से कम समय के भीतर वास्तविक शिकायतों के निवारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर पर हस्तक्षेप की आवश्यकता वाले मुद्दों को संबंधित प्रशासनिक विभागों के साथ उठाया जाएगा। यूटी प्रशासन आम जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उन्होंने लोगों/युवाओं से विभिन्न सरकारी योजनाओं, विशेष रूप से पीएम किसान, आयुष्मान भारत, मिशन युवा योजनाओं जैसी लाभार्थी उन्मुख योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।

इसके अलावा सरमद हफीज ने कहा कि आज की यात्रा एचएलजी की जनपहंच पहल के एक हिस्से के रूप में और जमीनी स्तर से विभागों के कामकाज की प्रत्यक्ष प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए आयोजित की गई थी।इस अवसर पर, शकील उल रहमान ने अतिथि गणमान्य व्यक्ति को आश्वासन दिया कि जिला स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के भीतर उठाए गए विकास संबंधी मुद्दों पर विचार करने के लिए हर संभावना का पता लगाया जाएगा और बड़े निहितार्थ वाली परियोजनाओं/मांगों को उचित डीपीआर के साथ यूटी स्तर पर संबंधित विभागों के सामने रखा जाएगा। सुंबल में प्रशासनिक परिसर का सौंदर्यीकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

 

Tags: Sarmad Hafeez , Bandipora , Deputy Commissioner Bandipora , Shakeel-ul-Rehman Rather , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , District Administration Bandipora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD