Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अयोध्या में श्रीराम मंदिर दर्शनों के लिए अनिल विज सहित एसी स्पेशल ट्रेन से 22 जनवरी के उपरांत हजारों भक्त ‘अयोध्या यात्रा’ के लिए रवाना होंगे

अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर अम्बाला छावनी में 14 जनवरी को निकाली जाएगी “श्रीराम यात्रा” - गृह मंत्री अनिल विज

Anil Vij BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 04 Jan 2024

Last updated on: Jan 04, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के नवनिर्मित मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा एवं उद्घाटन के उपलक्ष्य पर अम्बाला छावनी में आगामी 14 जनवरी को भव्य “श्रीराम यात्रा” का आयोजन किया जाएगा। श्री विज गुरुवार दोपहर अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में “श्रीराम यात्रा” की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के 22 जनवरी को शुभारंभ एवं प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद एसी स्पेशल ट्रेन ‘अयोध्या यात्रा’ के लिए अम्बाला छावनी से अयोध्या तक चलाई जाएगी। ट्रेन में अम्बाला छावनी से हजारों भक्त श्रीराम मंदिर दर्शनों के लिए इस ट्रेन में रवाना होंगे। 

उन्होंने बताया कि स्पेशल ट्रेन चलाने को लेकर रेलवे के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है और जल्द ही स्पेशल ट्रेन चलाने की तारीख तय की जाएगी। ट्रेन में पैंट्री एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि ट्रेन से हजारों की संख्या में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर रामलला के दर्शनों हेतु अम्बाला छावनी से अयोध्या के लिए रवाना होगी।

वहीं, उन्होंने कहा कि 14 जनवरी को श्रीराम यात्रा प्रातः 11 बजे अंबाला के सुभाष पार्क से पैदल निकाली जाएगी जोकि अंबाला छावनी के सदर बाजार एवं अन्य क्षेत्रों से होती हुई वापस सुभाष पार्क में संपन्न होगी। यात्रा के दौरान पैदल चलते हुए भजनों पर रामलला का गुणगान करेंगे। यात्रा में बढ़चढ़ कर शामिल होने के लिए सभी वर्गों से आह्वान किया जाएगा। 

बैठक के दौरान श्रीराम यात्रा के आयोजन को लेकर जिम्मेवारियां सौंपी गई। बैठक के दौरान जसबीर जस्सी, ललित चौधरी, ओम सहगल, राजीव गुप्ता डिम्पल, किरणपाल चौहान, किरपाल सिंह अरोड़ा, अजय बवेजा, ललता प्रसाद, मदनलाल शर्मा, बब्बू सोनी, रामबाबू यादव, अनिल कौशल, बलविंद्र सिंह शाहपुर, सुदर्शन सिंह सहगल, बीएस बिंद्रा, श्याम सुंदर अरोड़ा, नीलम शर्मा, राजीव जैन, डब्बू बिंद्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD