Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से कश्मीर के विद्यार्थियों ने की भेंट

Governor Shiv Pratap Shukla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 04 Jan 2024

Last updated on: Jan 04, 2024, 00:00 IST

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने युवाओं से ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को साकार करने के लिए अमृत काल में राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र के युवा उस देश की निधि एवं पहचान होते हैं। देश उनके विचारों और सपनों से ही प्रगति करता है।

राज्यपाल ने आज राजभवन में पंचनाद अनुसंधान संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मीडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन और इंडियन मीडिया सेंटर-हरियाणा द्वारा आयोजित सांस्कृतिक अध्ययन टूअर 2024 में भाग लेने वाले कश्मीरी विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उपस्थित रहीं। राज्यपाल ने एसोसिएशन द्वारा सांस्कृतिक अध्ययन भ्रमण की पहल पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है और हमें एक-दूसरे के सुख-दुःख में शामिल होना चाहिए। 

यह यात्रा इस उद्देश्य की पूर्ति करती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा को देश की एकता और अखण्डता को बनाए रखना चाहिए और इस प्रकार के कार्यक्रमों से यह भावना और सुदृढ़ होती है। श्री शुक्ल ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि कश्मीर के विद्यार्थी इस अध्ययन टूअर के माध्यम से भाईचारे का संदेश देते हुए जम्मू-कश्मीर के लोगों को यह एहसास करवा रहे हैं कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि इस भ्रमण के दौरान कश्मीर से बड़ी संख्या में छात्राएं हिमाचल आई हैं, जो कश्मीर में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन को दर्शाता है। 

वहां पंचायत स्तर पर चुनावों के उपरान्त लोगों को अपने अधिकारों के बारे में पता चला है। उन्होंने कहा कि कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर पर्यटन की दृष्टि से भी दुनियाभर से लोगों को आकर्षित करते हैं। यह यात्रा कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृतियों को जोड़ती है जिससे यह अवसर हम सभी के लिए और भी महत्वपूर्ण एवं समृद्ध अनुभव का प्रतीक बन जाता है। 

हमारी विविधता में एकरूपता के दर्शन होते हैं और यही हमारी ताकत है। भौगोलिक सीमाओं से परे इस प्रकार के सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम एकता की भावना को मजबूत करते हैं। राज्यपाल ने कहा कि इस अमृत काल में हर व्यक्ति को विकसित भारत के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर राज्यपाल ने भ्रमण यात्रा की टीम लीडर राबिया वानी, यात्रा प्रमुख बुरहान भट्ट, पख्तून समुदाय से ग्रुप लीडर जीनत और मीडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन हरियाणा की महासचिव मीनाक्षी को सम्मानित भी किया।

इससे पहले, पंचनाद अनुसंधान संस्थान के प्रांत समन्वयक प्रोफेसर मनु सूद ने राज्यपाल का स्वागत किया और सांस्कृतिक अध्ययन भ्रमण के बारे में जानकारी दी। मीडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने प्रतिभागियों का परिचय दिया और एसोसिएशन द्वारा आयोजित विभिन्न यात्राओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD