Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सीनियर आई. ए. एस. अधिकारी विजॉय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव के तौर पर पद संभाला

लोगों को साफ़-सुथरा, प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेही वाला शासन मुहैया करवाना प्रमुख प्राथमिकता- विशेष मुख्य सचिव

Vijoy Kumar Singh IAS
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Jan 2024

Last updated on: Jan 01, 2024, 00:00 IST

सीनियर आई. ए. एस. अधिकारी श्री विजॉय कुमार सिंह ने आज राज्य सरकार के सीनियर अधिकारियों की हाज़िरी में मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव के तौर पर पद संभाला। पद संभालने के उपरांत मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की जनहितैषी और विकास प्रमुख नीतियों का लाभ ज़मीनी स्तर तक पहुंचाना उनकी प्रमुख प्राथमिकता है। 

उन्होंने कहा कि लोगों को साफ़-सुथरा, असरदार, प्रभावशाली, पारदर्शी और जवाबदेही वाला शासन मुहैया करवाने पर ज़ोर दिया जायेगा। श्री विजॉय कुमार सिंह ने कहा कि इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि राज्य सरकार की स्कीमों का लाभ लोगों को मिलना यकीनी बनाया जाये। 

विशेष मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार की दृढ़ वचनबद्धता के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार, औद्योगिक विकास और अन्य सम्बन्धित क्षेत्रों की तरफ और ज्यादा ध्यान दिया जायेगा। उन्होंने नागरिक केंद्रित सेवाओं का लाभ निर्धारित समय के अंदर लोगों तक पहुँचाने को यकीनी बनाने के लिए कहा। श्री विजॉय कुमार सिंह ने आगे कहा कि सिवल, पुलिस और अन्य विभागों के दरमियान बेहतर तालमेल भी यकीनी बनाया जाना चाहिए जो सरहदी राज्य के व्यापक हित में है। 

मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव ने पद संभालने के लिए बधाई देने पहुँचे अधिकारियों को अपनी ड्यूटी और अधिक मेहनत और शिद्दत के साथ करने के लिए कहा जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। बताने योग्य है कि विशेष मुख्य सचिव जो भारतीय प्रशासनिक सेवा के सीनियर अधिकारी हैं, ने राज्य और केंद्र सरकारों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारी निभाई है। 

साल 1990 बैच के आई. ए. एस. अधिकारी भारत सरकार में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में संयुक्त सचिव, वस्त्र मंत्रालय में विशेष सचिव, रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिकों के कल्याण संबंधी विभाग में सचिव के पद पर काम किया है। उनको लोक सेवा के प्रति सक्रिय और जवाबदेही वाली पहुँच रखने वाले अधिकारी के तौर पर जाना जाता है। 

 

Tags: Vijoy Kumar Singh , Special Chief Secretary to Chief Minister , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD