Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

‘प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में देष करवट ले रहा है और चीजों में सुधार हो रहा है’’- अनिल विज

‘‘धरती, आकाष और समुद्र इत्यादि सब जगह तरक्की हो रही है और इसी के तहत वंदे भारत रेलगाडियां चलाई जा रही है’’-अनिल विज

Anil Vij BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 30 Dec 2023

Last updated on: Dec 30, 2023, 00:00 IST

हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में देष करवट ले रहा है और चीजों में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि धरती, आकाष और समुद्र इत्यादि सब जगह तरक्की हो रही है और इसी के तहत वंदे भारत रेलगाडियां चलाई जा रही है’’। श्री विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

एसवाईएल के मुददे पर बैठक सुप्रीम कोर्ट के आदेष पर हुई - विज

विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुडा के ब्यान कि हरियाणा सरकार एसवाईएल के मुददे पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला लागू करवाएं न कि खेल करें, पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री विज ने कहा कि हुडडा साहब दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और सांसद भी रह चुके हैं। लेकिन उनको पता होना चाहिए कि एसवाईएल के मुददे पर बैठक सुप्रीम कोर्ट के आदेष पर हुई है। अगर सुप्रीम कोर्ट आदेष देगा और उसको खेल कहना, यह तो कोर्ट की अवमानना है तथा अपमान है। 

उन्होंने कहा कि हम (हरियाणा सरकार) कानून को मानते हैं तथा कोर्ट को मानते है। इसलिए उस वार्ता में हमने (हरियाणा सरकार) भाग लिया। बैठक में जो भी हुआ है उसका एफीडेविट देकर हम (हरियाणा सरकार) सुप्रीम कोर्ट में आने वाले तिथि में लगा दिया जाएगा।

हम करोडों लोगों का सम्मान करते हैं, इसलिए राम मंदिर बनाया- विज

कांग्रेस नेता दीपेन्द्र हुडडा के ब्यान कि श्रीराम का मुददा बनाकर भाजपा चुनाव में फायदा लेना चाहती है, पर पलटवार करते हुए श्री विज ने कहा कि राम मंदिर का मुददा उन्होंने बनाया जो कहते थे कि ‘मंदिर वहीं बनाएंगें तिथि नहीं बताएंगे’। उन्होंने कहा कि ‘‘हम तो कोई भी राजनीति नहीं कर रहे, हमने उन लोगों को तिथि भी बता दी और मंदिर भी बना दिया’’। उन्होंने कहा कि ‘‘जो करोडों लोगों की मांग और करोडों लोगों के आराध्य हैं उनका जन्म स्थान हिन्दूस्थान में नहीं था।

जबकि अयोध्या में हनुमान जी और सीता जी का मंदिर हैं लेकिन राम का मंदिर नहीं था, उस मंदिर को बनाया है’’। राम मंदिर का राजनीतिक मुददा वहीं लोग बनाते थे, हमने राजनीतिक मुददा नहीं बनाया। उन्होंने विपक्ष से सवाल करते हुए कहा कि आप (विपक्ष) न मानते हो लेकिन करोडों लोगों की भावना का आदर करना पडेगा और हम उन करोडों लोगों का सम्मान करते हैं।

आने वाली 22 जनवरी को हर घर दीवाली मनायेगा- विज

उन्होंने कहा कि आने वाली 22 जनवरी को हर घर दीवाली मनायेगा और सारे बाजार सजेंगें तथा यह एक ऐतिहासिक क्षण है जोकि 500 साल की लडाई के बाद यह मंदिर बन सका है तथा हर आदमी उमंग और जोष में है।

मनी लांर्डिंग केस में पहली बार प्रियंका गांधी को षामिल करने की पडताल की जा रही है - विज

मनी लांर्डिंग केस में पहली बार प्रियंका गांधी को षामिल करने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वो हरियाणा का ही केस है, ये जमीनें खरीदकर फिर उसी को वापिस कर देते थे, अब उसकी पडताल की जा रही है कि ये क्या खेल है। उन्होंने बताया कि यह उसी से जमीन खरीदकर 5 से 6 साल के बाद उसे वापिस कर देते थे तथा उस मामले को जांचने की कोषिष की जा रही है।

‘कांग्रेस कहना क्या चाहती है और करना क्या चाहती है’- विज

राहुल गांधी के ब्यान कि कांग्रेस सरकार आने पर जाति के आधार पर गणना करवाई जाएगी के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 70 साल राज किया तब यह गणना क्यों नहीं करवाई। जब तुम्हारी सरकार रही, तुमने कानून को पैरों से रोंदकर देष में आपातकाल लगाया, अब तुम कह रहे हो कि हम न्याय यात्रा निकालेंगें। उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आती कि ‘कांग्रेस कहना क्या चाहती है और करना क्या चाहती है’।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD