Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा विदेशों में बसने वाले पंजाबियों की सुविधा के लिए नयी वैबसाईट nri.punjab.gov.in की शुरुआत

एन.आर.आई. भाईचारे को पेश मसलों को सुलझाने में सहायक सिद्ध होगी वैबसाईट

Website nri.punjab.gov.in
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 29 Dec 2023

Last updated on: Dec 29, 2023, 00:00 IST

प्रवासी भारतीय भाईचारे को पेश मसलों के समाधान के लिए सुविधा मुहैया करवाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज प्रवासी भारतीय मामलों संबंधी विभाग की नयी वैबसाईट  nri.punjab.gov.in की शुरुआत की। आज यहाँ वैबसाईट की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने इसको प्रवासी भारतीयों की भलाई को सुनिश्चित बनाने और उनको अपनी जड़ों के साथ जुड़े रहने में मदद करने के लिए बड़ी पहल बताया। 

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा एन.आई.सी. की मदद से अति-आधुनिक वैबसाईट तैयार की गई है। भगवंत सिंह मान ने बताया कि वैबसाईट पर एन.आर.आई. पुलिस विंग, पंजाब स्टेट कमिशन फॉर एन.आर.आईज़ और एन.आर.आई सभा से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी है।  

इसी तरह मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वैबसाईट राज्य सरकार द्वारा प्रवासी भारतीयों को सिंगल क्लिक पर दी जाने वाली कई सुविधएं भी मुहैया करवाएगी। उन्होंने कहा कि यह वैबसाईट प्रवासी भारतीयों के लिए अन्य योजनाओं का लाभ सुनिश्चित बनाने के साथ-साथ उनके दस्तावेज़ों को सत्यापित करवाने में भी मदद करेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह वैबसाईट हेल्पलाइन नंबर, ई-मेल पते और वाट्सऐप शिकायत नंबर भी प्रदान करेगी।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैबसाईट पर पंजाब सरकार के पास रजिस्टर्ड ट्रैवल एजेंटों/एजेंसियों और विदेश मंत्रालय के पास रजिस्टर्ड ईमीग्रेशन एजेंटों/एजेंसियों संबंधी भी विस्तृत जानकारी है। उन्होंने कहा कि वैबसाईट पर पंजाब केंद्रीयकृत ऑनलाइन शिकायत पोर्टल www.connect.punjab.gov.in का भी लिंक है, जिसमें प्रवासी भारतीय और अन्य लोग अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। 

भगवंत सिंह मान ने उम्मीद ज़ाहिर की कि यह वैबसाईट प्रवासी भारतीय भाईचारे को दरपेश समस्याओं का समाधान करने में सहायक सिद्ध होगी, जिससे उनको बड़े स्तर पर सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि राज्य सरकार नये साल के फरवरी महीने के दौरान पाँच एन.आर.आई. मिलनियां करवाएगी। उन्होंने कहा कि यह मिलनियां एन.आर.आई. भाईचारे को दरपेश मुश्किलों का मौके पर ही निपटारा करने में मदद करेंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार प्रवासी भारतीयों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है, और इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। 

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि राज्य सरकार अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल के पहुँच हॉल (ऐराईवल हॉल) में ‘पंजाब सहायता केंद्र’ की स्थापना करेगी। उन्होंने कहा कि यह केंद्र 24&7 काम करेगा और टर्मिनल में एन.आर.आईज़ और अन्य मुसाफिऱों को उचित सहायता प्रदान करेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह केंद्र हवाई अड्डे पर उड़ानों के पहुँचने, अन्य उड़ानों, टैक्सी सेवाओं, सामान खो जाने संबंधी सहायता मुहैया करवाने के साथ-साथ अन्य सुविधाएं प्रदान करेगा।  

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD