Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शहीदी सभा के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेका

माता गुजरी जी और साहिबज़ादा बाबा ज़ोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी को श्रद्धा और सत्कार भेंट किया

Shaheedi Sabha At Gurdwara Sri Fatehgarh Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब , 27 Dec 2023

Last updated on: Dec 27, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज माता गुजरी जी और छोटे साहिबज़ादे बाबा ज़ोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत को समर्पित शहीदी जोड़ मेल के दूसरे दिन गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए। पवित्र स्थान पर माथा टेकने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मुकद्दस स्थान न केवल सिखों के लिए बल्कि समूची मानवता के लिए प्रेरणा स्रोत है। 

उन्होंने कहा कि दसमेश पिता श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबज़ादे बाबा ज़ोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी ने छोटी उम्र में शहादत प्राप्त की। भगवंत सिंह मान ने कहा कि माता गुजरी जी और साहिबज़ादा ज़ोरावर सिंह और साहिबज़ादा फतेह सिंह जी की शहादत वाली यह पवित्र धरती सदियों से पंजाबियों को बेइन्साफ़ी, ज़ुल्म और दमन के खि़लाफ़ आवाज़ बुलंद करने के लिए प्रेरित करती आ रही है।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे साहिबज़ादे ने उस समय के सरहिन्द के मुग़ल शासक के मनमाने और ज़ुल्म के विरुद्ध खड़े होकर निर्भय और बहादुरी का बेमिसाल प्रगटावा किया था। उन्होंने कहा कि साहिबज़ादों को शूरवीरता और त्याग की भावना दसमेश पिता जी से ही विरासत में मिली है और गुरू साहिब जी ने मानवता की ख़ातिर हुकूमत के खि़लाफ़ डट कर लड़ाई लड़ी। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज दुनिया भर से संगत विश्व के इतिहास में बेमिसाल बलिदान देने वाले छोटे साहिबज़ादों को श्रद्धा और सत्कार भेंट करने के लिए फतेहगढ़ साहिब में पहुँच रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया के इतिहास में ऐसी कोई मिसाल नहीं मिलती जब छोटे साहिबज़ादों की उम्र में किसी अन्य ने अतुलनीय बलिदान दिया हो। 

उन्होंने कहा कि विश्व को साहिबज़ादों के बेमिसाल बलिदान पर गर्व है, जिस कारण यह न केवल पंजाबियों या देशवासियों के लिए बल्कि हरेक मानव के लिए गर्व की बात है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह अपने आप को भाग्यवान समझते हैं कि उनको राज्य और लोगों की सेवा करने का सौभाग्य हासिल हुआ है और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। 

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य सरकार समाज के हरेक वर्ग की भलाई के लिए महान गुरू साहिबान और शहीदों द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चल रही है। मुख्यमंत्री ने याद करते हुए कहा कि उनके लोक सभा मैंबर होते हुए तत्कालीन लोक सभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के ध्यान में मामला लाने के बाद सदन ने गुरू गोबिन्द सिंह जी के छोटे साहिबज़ादों को श्रद्धाँजलि भेंट की थी। 

भगवंत सिंह ने कहा कि समूचा पंजाब इस महीने को ‘शोक के महीने’ के तौर पर मनाता है क्योंकि इन दिनों में ही ज़ालिम शासकों ने छोटे साहिबज़ादों को जिवित ही नीवों में चिनवा दिया था। उन्होंने कहा कि नौजवान पीढ़ी को इस बेमिसाल बलिदान के बारे में जागरूक करने की ज़रूरत है, जिससे उनको देश की निस्वार्थ सेवा करने के लिए प्रेरित किया जा सके।  

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Dr. Gurpreet Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD