Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

नौजवानों के शख्सियत निर्माण में युवा प्रशिक्षण वर्कशापों का अहम योगदान- परमिन्दर सिंह गोल्डी

युवा सेवाएं विभाग के पाँच दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण वर्कशाप में 115 लड़कियों ने हिस्सा लिया

Parminder Singh Goldy AAP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Dec 2023

Last updated on: Dec 23, 2023, 00:00 IST

युवा सेवाएं विभाग की ओर से लड़कियों के लिए लगाई गयी पाँच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा प्रशिक्षण वर्कशाप आज पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में समाप्त हो गई। समाप्ति समारोह के मौके पर मुख्य मेहमान के तौर पर पहुँचे पंजाब युवा विकास बोर्ड के चेयरमैन परमिंदर सिंह गोल्डी ने वर्कशाप में हिस्सा लेने वाली 115 लड़कियों को सर्टिफिकेट वितरित किये। परमिंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व अधीन राज्य सरकार नौजवानों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर काम कर रही है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशों पर युवा सेवाएं मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर के नेतृत्व अधीन विभाग नयी युवा नीति बना रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी वर्कशापें नौजवान लडक़े- लड़कियों के शख्सियत निर्माण में अहम भूमिका निभाती हैं। इस मौके पर नेशनल अवार्ड विजेता श्रेया मैनी की तरफ से विशेष लैक्चर दिया गया और वर्कशाप में शामिल लड़कियों को नेशनल अवार्ड प्राप्त करने के लिए मापदण्डों के बारे अवगत करवाया। 

नेशनल अवार्ड के लिए ज़रूरी गतिविधियों के बारे भी जानकारी सांझा की। इसके इलावा अन्य प्रसिद्ध माहिरों की तरफ से 5 दिवसीय वर्कशाप के दौरान लड़कियों को मोटीवेशनल लैक्चर, सोशल मीडिया के लाभ और हानियों, पेशा प्रमुख कोर्सों, साहित्यक गतिविधियों, नैतिक जिम्मेदारियों और मूल्यों संबंधी लैक्चर दिए गए। इस मौके पर विभाग द्वारा करवाई जाती गतिविधियों और प्रोग्रामों सम्बन्धी अनमोल जानकारी नौजवानों के साथ सांझा की गई। 

वर्कशाप के आखिरी दिन विभाग द्वारा चंडीगढ़ पर्यटन विभाग की होप-आन- होप बस के द्वारा चंडीगढ़ की सुखना झील, रॉक गार्डन, रॉज़ गार्डन और अन्य प्रसिद्ध स्थानों की सैर भी करवाई। इस मौके पर युवा सेवाएं विभाग के सहायक डायरैक्टर कुलविन्दर सिंह और रुपिन्दर कौर और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के युवा कल्याण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित हुए। 

 

Tags: Parminder Singh Goldy , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD