Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एक लाख रुपए रिश्वत मांगने के दोष अधीन जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के एस. डी. ओ. और फ़िटर हैलपर विजीलैंस द्वारा गिरफ़्तार

Punjab Vigilance Bureau
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कपूरथला , 21 Dec 2023

Last updated on: Dec 21, 2023, 00:00 IST

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान आज जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग, कपूरथला के एस. डी. ओ. अगमजोत सिंह और उसके दफ़्तर में तैनात फ़िटर हैलपर मनजीत सिंह को 1,00,000 रुपए रिश्वत की माँग करने के दोष अधीन काबू किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोनों मुलजिमों को सिवल ठेकेदार जतिन्दर सिंह, निवासी सूलर रोड, पटियाला द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन में दर्ज करवाई आनलाइन शिकायत की जांच के उपरांत गिरफ़्तार किया है। 

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी कंस्ट्रक्शन फर्म मैसर्ज गुराया कंटरैकटरज़, पटियाला को पी. टी. यू. कपूरथला में दो काम अलाट हुए थे और उक्त दोषी अधिकारी ने उसकी फर्म को एक काम में देरी करने के लिए 2 49, 824 रुपए का जुर्माना किया था। इसी दौरान शिकायतकर्ता ने जाली रसीद तैयार करके काटे हुए जुर्माने की राशि में से 1,59, 951 रुपए निकलवा लिए और दोषी एस. डी. ओ. और उसके फ़िटर हैलपर ने उसको धमकी दी कि यदि उसने रिश्वत के तौर पर 7 लाख रुपए न दिए तो इस कार्यवाही के लिए उसके खि़लाफ़ अपराधिक शिकायत दर्ज करवाई जायेगी। 

शिकायतकर्ता ने बताया कि इस केस में सौदा एक लाख रुपए में तय हुआ था। उसने आगे बताया कि जब उक्त मुलजिमों ने उसे इस सम्बन्धी शिकायत दर्ज करवाने की धमकी दी तो उसने जुर्माने की उक्त रकम 1 59, 951 रुपए विभाग के पास जमा करवा दी। शिकायतकर्ता ठेकेदार ने उक्त मुलजिमों के साथ इस दौरान रिश्वत की रकम मांगने सम्बन्धी हुई बातचीत रिकार्ड कर ली। 

प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो जालंधर रेंज ने इस आनलाइन शिकायत की जांच की और उक्त एस. डी. ओ. और फ़िटर हैलपर को शिकायतकर्ता से रिश्वत की माँग करने पर दोषी पाये जाने के उपरांत गिरफ़्तार कर लिया। इस सम्बन्धी भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो थाना जालंधर रेंज में मामला दर्ज किया गया है। दोनों मुलजिमों को कल अदालत में पेश किया जायेगा और इस मामले की आगे कार्यवाही जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD