Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कल्याणकारी योजनाएं देशवासियों को समृद्ध बना रही हैं : डा. अशोक वाजपेयी

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अनाज और उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनैक्शन वितरित किए

Ashok Bajpai, Bharatiya Janata Party, BJP, Hajipur, Talwara, Hoshiarpur, Viksit Bharat Sankalap Yatra, Pradhan Mantri Garib Kalyan Ann Yojna and Ujjwala connection
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हाजीपुर/तलवाड़ा (होशियारपुर) , 16 Dec 2023

Last updated on: Dec 16, 2023, 00:00 IST

राज्यसभा सांसद अशोक वाजपेयी ने सभी को भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश तभी समृद्ध होगा जब प्रत्येक नागरिक के जीवनयापन की बेहतरीन स्थिति होगी और ऐसा इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक मिलने से ही संभव है। उन्होंने कहा कि केंद्र की ऐसी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

वह विकसित भारत संकल्प यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन में भाग लेने के लिए होशियारपुर जिले के हाजीपुर ब्लॉक के गांव पटियाल में थे। सांसद वाजपेयी ने प्रधानमंत्री का संबोधन  ग्रामीणों सहित सुना। कल्याण यात्रा में एलईडी स्क्रीन से लैस वैन उपलब्ध है, जिनमें देश की प्रगति और प्रधानमंत्री के पहले से रिकॉर्ड किए गए संबोधन सहित जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित छोटी-छोटी फिल्में दिखाई जा रहीं हैं। वैनों  द्वारा विभिन्न योजनाओं पर आधारित सूचना सामग्री भी वितरित की जा रही हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना आदि पर विस्तार से बताते हुए वाजपेयी ने कहा कि ये सभी राष्ट्रीय योजनाएं भारत के 140 करोड़ नागरिकों के चेहरे पर मुस्कान लाने की क्षमता रखती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी जन लाभकारी नीतियों से देश 2047 तक विश्व गुरु बन जायेगा।

सांसद ने विशेष रूप से महिलाओं से अपने स्वयं के छोटे उद्यम शुरू करने के लिए विभिन्न वित्तीय योजनाओं को अपनाकर सशक्त बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ड्रोन दीदी एक ऐसी ही योजना है जिसके माध्यम से महिलाएं स्वयं सहायता समूह अपनाकर अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए कमाई कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि संसद ने लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और राजनीति में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए  33 प्रतिशत आरक्षण देने संबंधी महिला आरक्षण विधेयक पारित किया है। वाजपेयी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा एक ऐसी ही पहल है जहां कई विभाग एक स्थान पर एकत्रित होकर अपेक्षित लाभार्थियों को लाभ प्रदान करते हैं और मुफ्त चिकित्सा जांच शिविर भी आयोजित करते हैं।

उन्होंने गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों को अनाज तथा उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस कनैक्शन भी वितरित किए। इससे पहले, सांसद ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेने के लिए जिले के तलवाड़ा ब्लॉक के बमभोट पट्टी गांव का दौरा किया, जहां उन्होंने लोगों से बातचीत की और जाना कि उन्हें कौन सी योजनाओं के बारे में जानकारी है ? और प्रमुख योजनाओं से उन्हें क्या लाभ मिल रहा है?

उन्होंने इस दौरान ड्रोन से खेतों में छिड़काव हुए भी देखा और महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर ड्रोन दीदी योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। यह एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्य किसानों को नैनो उर्वरक छिड़काव के लिए ड्रोन किराए पर देकर कमाई कर सकती हैं। पात्र महिलाओं को ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। 

 

Tags: Ashok Bajpai , Bharatiya Janata Party , BJP , Hajipur , Talwara , Hoshiarpur , Viksit Bharat Sankalap Yatra , Pradhan Mantri Garib Kalyan Ann Yojna and Ujjwala connection

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD