Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरियाणा में कबूतरबाजी/विदेश भेजने के लिए होने वाले धोखाधडी के नई एसआईटी द्वारा अब तक कुल 1008 अभियोग दर्ज किए - गृह मंत्री अनिल विज

अब तक नई एसआईटी द्वारा 662 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और पुरानी व नई एसआईटी द्वारा 4,75,96,100 रुपए की रिकवरी की - अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ , 14 Dec 2023

Last updated on: Dec 14, 2023, 00:00 IST

हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में कबूतरबाजी/विदेश भेजने के लिए होने वाले धोखाधडी के नई एसआईटी द्वारा अब तक कुल 1008 अभियोग दर्ज किए गए जिनके तहत 662 अभियुक्तों को गिरफतार किया गया हैं। उन्होंने बताया कि नई व पुरानी एसआईटी द्वारा अब तक कुल 4,75,96,100 (4 करोड 75 लाख 96 हजार 100) रूपए की रिकवरी की गई है।

श्री विज आज यहां चण्डीगढ में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक श्री शिवास कविराज, पुलिस अधीक्षक श्री जशनदीप सिंह रंधावा श्री अभिषेक जोरवाल भी उपस्थित थे।

नई एसआईटी द्वारा कुल 2 करोड 94 लाख 38 हजार 300 रूपए की रिकवरी की- विज

श्री विज ने बताया कि नई एसआईटी द्वारा 17 अप्रैल,  2023 तक पिछले धोखाधडी के कुल 383 अभियोग दर्ज किए गए जिनके तहत 153 अभियुक्तों को गिरफतार किया गया। उन्होंने बताया कि गत 17 अप्रैल, 2023 के बाद 12 दिसंबर, 2023 तक कुल 625 अभियोग दर्ज किए गए कुल 509 अभियुक्तों को गिरफतार किया गया। इस दौरान 2,94,38,300 (2 करोड 94 लाख 38 हजार 300) रूपए की रिकवरी की गई।

उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल, 2023 के बाद अंबाला में 182 मामले दर्ज कर 196 लोगों को गिरफतार किया। इसी प्रकार, यमुनानगर में 63 मामले दर्ज कर 33 लोगों को गिरफतार किया। कुरूक्षेत्र में 156 मामले दर्ज कर 90 लोगों को गिरफतार किया। पानीपत में 29 मामले दर्ज कर 18 लोगों को गिरफतार किया। रोहतक में 4 मामले दर्ज कर 6 लोगों को गिरफतार किया। भिवानी में एक व्यक्ति को गिरफतार किया। 

दादरी में 1 मामला दर्ज हुआ।  सोनीपत में 3 मामले दर्ज कर 4 लोगों को गिरफतार किया। पंचकूला में 11 मामले दर्ज कर 8 लोगों को गिरफतार किया। करनाल में 48 मामले दर्ज कर 76 लोगों को गिरफतार किया। कैथल में 78 मामले दर्ज कर 67 लोगों को गिरफतार किया। नारनौल में 1 और नूंह में दो मामले दर्ज किए। 

फरीदाबाद और गुरूग्राम में एक-एक मामला दर्ज किया।  हिसार में 7 मामले दर्ज कर 3 लोगों को गिरफतार किया। सिरसा में 3 मामले दर्ज किए। जींद में 25 मामले दर्ज कर 5 लोगों को गिरफतार किया। हांसी में दो मामले दर्ज किए। फतेहाबाद में 8 मामले दर्ज कर 2 लोगों को गिरफतार किया।

पुरानी एसआईटी ने एक करोड 81 लाख 57 हजार 800 रूपए की रिकवरी की - विज

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व, श्रीमती भारती अरोड़ा (रिटायर्ड) के नेतृत्व में 2 जून, 2020 को कबूतरबाजी के मामलो निपटाने के लिए एक एस.आई.टी. का गठन किया गया था। भारती अरोडा के नेतृत्व में गठित एस.आई.टी. द्वारा 02 जून, 2020 से 30 नंबवर, 2021 तक कुल 486 अभियोग दर्ज हुए और 593 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान 1,81,57,800 (एक करोड 81 लाख 57 हजार 800) रूपए की रिकवरी की गई।

श्री शिवास कविराज, पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला रेंज की अध्यक्षता में नई एस.आई.टी का गठन किया- विज

गृह मंत्री ने बताया कि कबूतरबाजी/विदेश भेजने के लम्बित चल रहे मामलों को शीघ्र निपटाने के लिए और आम जनता से हो रही धोखाधड़ी की रोकथाम करने के लिए गत 17 अप्रैल, 2023 को श्री शिवास कविराज, पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला रेंज, अम्बाला छावनी की अध्यक्षता में एक एस.आई.टी का गठन किया गया। श्री जशनदीप सिंह रंधावा, पुलिस अधीक्षक अम्बाला व श्री अभिषेक जोरवाल, पुलिस अधीक्षक कैथल (वर्तमान पुलिस उपायुक्त मुख्यालय फरीदाबाद) को इस एस.आई.टी. के सदस्यो के रुप में नियुक्त किये गए।

एस.आई.टी. द्वारा चल रहे अभियोगों के निपटारे के लिए एक-एक राजपत्रित अधिकारी को नोडल अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया- विज

गृह मंत्री ने बताया कि गत 17 अप्रैल, 2023 को नव नियुक्त एस.आई.टी. अध्यक्ष श्री शिवास कविराज अम्बाला रेंज, अम्बाला छावनी को हरियाणा के कबूतरबाजी से सम्बन्धित अनुसंधानाधीन/लम्बित चल रहे कुल 383 पुराने अभियोग प्राप्त हुए थे। एस.आई.टी. द्वारा 20 अप्रैल, 2023 को प्रत्येक जिला में अनुसंधानाधीन/लम्बित चल रहे अभियोगों के निपटारा व देखरेख हेतु एक-एक राजपत्रित अधिकारी को नोडल अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया।

एस.आई.टी. के गठित होने उपरान्त कबूतरबाजी से सम्बन्धित अभियोगों में औसतन 2 अभियुक्तों को प्रतिदिन गिरफ्तार किया- विज

नव गठित एस.आई.टी. द्वारा किये गये कार्याे का विवरण सांझा करते हुए श्री विज ने बताया कि लम्बित चल रहे पुराने 383 अभियोगों में 153 व नये अंकित किये गये 625 अभियोगों में 356 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार, नई एस.आई.टी. द्वारा अब तक कबूतरबाजी के मामलो में शामिल कुल 509 अभियुक्तो को गिरफ्तार करके उनके कब्जा से 2,94,38,300 (2 करोड 94 लाख 34 हजार 300 ) रुपये की बरामदगी की है। इस प्रकार, मौजूदा एस.आई.टी. के गठित होने उपरान्त कबूतरबाजी से सम्बन्धित अभियोगों में औसतन 2 अभियुक्तों को प्रतिदिन गिरफ्तार किया गया।

कबूतरबाजी के मामलो में पीड़ित व्यक्तियों की सहायता हेतू हैल्पलाईन नंबर 80530-03400 जारी की- विज

उन्होंने बताया कि कबूतरबाजी के मामलो में पीड़ित व्यक्तियों की सहायता हेतू हैल्पलाईन नंबर 80530-03400 भी जारी किया गया। जिस पर शिकायतकर्ता अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है व शिकायतों से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अम्बाला रंेज कार्यालय में कबूतरबाजी व विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के सम्बन्ध में शिकायतों व अभियोगो पर निगरानी रखने के लिए एक मोनिटरिंग सैल भी बनाया गया है। 

जो समय-2 पर अनुसंधानकर्ताओं द्वारा किये जा रहे कार्य की समीक्षा करता हैं। श्री विज ने बताया कि एस.आई.टी. अध्यक्ष व सदस्यों के द्वारा पढाई के लिए विदेश जाने वाले बच्चों के माता -पिता को अवैध एजेन्टों/एजेंसियो बारे जागरुक करने हेतू बार-बार एड़वाईजरी भी जारी की जाती है।

हरियाणा में भी पंजाब व चण्डीगढ की तर्ज पर रजिस्ट्रेशन एवं रेगुलेशन आफ द ट्रैवेल एजैन्सीज एक्ट व रुल 2023 लागू हो- विज

गृह मंत्री ने बताया कि हम विदेश भेजने वाले अवैध एजेन्टो/ट्रैवेल एजेन्टों/एजेंसियो पर लगाम कसने के लिए हरियाणा में भी पंजाब व चण्डीगढ की तर्ज पर रजिस्ट्रेशन एवं रेगुलेशन आफ द ट्रैवेल एजैन्सीज एक्ट व रुल 2023 लागू करने जा रहे हैं, जिसे आने वाले विधानसभा सत्र में रखा जाएगा। इस संबंध में रजिस्ट्रेशन एव रेगुलेशन आफ द ट्रैवेल एजैन्सीज एक्ट व रुल 2023 का प्रारुप तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस एक्ट में सजा, जुर्माना और सुरक्षा का प्रावधान किया गया है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि लोगों की मेहनत की कमाई ऐसे फर्जीवाडा करने के वाले एजेंटों के हाथ न लगे, इसी दिशा में यह एक्ट लाया जा रहा है ताकि लोग इनके चंगुल में आने से बच सकें। उन्होंने बताया कि विदेश भेजने के नाम पर 8 लाख रूपए से लेकर 60 लाख रुपए तक धोखाधड़ी की गई है जोकि औसतन 25 लाख रूपए है। इसी प्रकार, उन्होंने बताया कि वर्तमान एसआईटी द्वारा 80 से ज्यादा लोगों की हिस्ट्री सीट खोली गई है।

पंजाब के लोगों द्वारा की गई धोखाधड़ी के संबंध में उन्होंने बताया कि हरियाणा और पंजाब के लोगों के विरूद्ध भी कार्यवाही की गई है और मामलों को  दर्ज किया गया है। पत्रकार सम्मेलन में विदेश भेजने के नाम पर होने वाले धोखाधड़ी के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में बताया गया कि ज्यादातर लोगों को लैटिन अमेरिका के देशों के साथ-साथ यूके और यूएसए में भेजा जाने बताया जाता है और भोले-भाले लोग वहां पर जाकर फंस जाते हैं।

उन्होंने कहा कि 509 गिरफ्तार किए गए लोगों में लगभग 65 एजेंसियां भी शामिल हैं। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में श्री विज ने बताया कि अब तक चार लोगों की मृत्यु की सूचना मिली है जिसके संबंध में सख्त कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि जाली विज के कई मामले भी सामने आए हैं जोकि राष्ट्रहित में ठीक नहीं है।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD