Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

काऊ सेस के नाम पर पंजाब सरकार द्वारा वसूले करोड़ों रुपए तुरंत पंजाब की गौशालाओं को जारी किये जाएं : स्वामी कृष्णानंद

स्वामी कृष्णानंद जी महाराज ने पंजाब के राजयपाल को सौंपा ज्ञापन

Banwari Lal Purohit, Banwarilal Purohit, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, Vineet Joshi, BJP Punjab, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Dec 2023

Last updated on: Dec 14, 2023, 00:00 IST

पिछले 7-8 वर्षों से पंजाब सरकार द्वारा काऊ सैस के रूप में वसूले  गो निधि के संपूर्ण धन को आर्थिक संसाधनों से जूझ रही प्रदेश की सभी गौशालाओं में वितरण करने की स्थायी नीति लागू करने की मांग पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल जी पुरोहित के समक्ष मांगपत्र के माध्यम से आज गौसेवा मिशन के परमाध्यक्ष परमपूज्य स्वामी श्रीकृ़ष्णानंद जी महाराज की अगुवाई में एक शिष्टमंडल ने रखी। 

इस अवसर पर उनके साथ पंजाब सरकार के पूर्व मीडिया सलाहकार व भाजपा नेता विनीत जोशी व गऊ सेवा मिशन के पदाधिकारी जवाहर खुराना आदि मौजूद थे।स्वामी कृष्णानंद जी महाराज ने राज्यपाल को अवगत करवाया कि प्रदेश की सभी गौशालाएं पंजाब सरकार व प्रशासन को अपनी जिम्मेदारी पूरा करने के लिए सीधा तौर पर सहयोग दे रही हैं। 

उन्होंने बताया कि गऊशालाओं में अधिकतर अपंग, वृद्ध, लाचार, बीमार, दुर्घटनाग्रस्त एवं कत्लखानों जाते गोवंश को छुड़ाकर पुलिस व प्रशासन के माध्यम से आया गोवंश ही होता है, जिसकी सेवा व संभाल की जिम्मेवारी करना प्रशासन व राज्य सरकार की होती है। इस प्रकार से गौशालाएं दुर्घटनाओं को रोकने, जीव मात्र की रक्षा करने, खेतीबाड़ी की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण आदि राज्य सरकार व प्रशासन के दायित्वों में सहयोग कर रही है।

स्वामी जी ने कहा कि 2015 में पंजाब सरकार की नोटिफिकेशन के अनुसार काऊसैस के नाम पर चार पहिया और दोपहिया वाहनों की बिक्री पर क्रमश: 1000 व 200 रुपए, अंग्रेजी शराब की प्रति बोतल पर 10 रुपए, देसी शराब की प्रति बोतल पर 5 रुपए,  बीयर पर 5 रुपए, एसी मैरिज पैलेस के प्रति प्रोग्राम का 1000 रुपए, नॉन एसी मैरिज पैलेस प्रोग्राम का 500 रुपए, तेल टेंकर के प्रति चक्कर पर 100 रुपए, प्रति सीमेंट बैग पर 1 रुपए तथा बिजली की प्रति यूनिट पर 2 पैसे फंड एकत्रित किया जा रहा है। 

इतना ही नहीं पंजाब की सभी म्यूसिंपल कार्पोरेशन एवं म्यूसिंपल कमेटियों द्वारा काऊसैस के नाम पर करोड़ों रुपए के फंड वसूल किया जा रहा है। स्वामी जी ने पंजाब के राज्यपाल को अपील की कि गऊमाता के नाम पर पंजाब सरकार द्वारा कई वर्षों से काऊसैस के नाम पर वसूले गए करोड़ों रुपए को सरकार आर्थिक संसाधनों से जूझ रही प्रदेश की सभी गौशालाओं में तुरंत जारी करे।

 

Tags: Banwari Lal Purohit , Banwarilal Purohit , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , Vineet Joshi , BJP Punjab , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD