Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

पंजाब सरकार की विकासशील सोच के चलते हर क्षेत्र के लिए बना सकारात्मक माहौल: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने भगवान परशुराम पार्क गौतम नगर में किया दौरा

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 04 Dec 2023

Last updated on: Dec 04, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की विकासशील सोच ने प्रदेश में हर क्षेत्र में एक सकारात्मक माहौल पैदा किया है, जिसका लोगों तक लाभ पहुंच रहा है। सरकार ने खेल संस्कृति को बढ़ावा देकर प्रदेश में जनता को साफ सुथरी व स्वस्थ जीवन शैली दी है बल्कि निवेश के क्षेत्र में भी नए आयाम स्थापित किए है, जिससे लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिल रहा है। यह विचार कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने भगवान परशुराम पार्क गौतम नगर का दौरा करने के दौरान रखे। 

इस दौरान उन्होंने मार्निंग वॉक पाजीटिव फैमिली के सदस्यों के साथ सैर की, योग किया व पार्क के रखरखाव संबंधी चर्चा की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नौजवानों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कोई कमी नहीं छोड़ रही है और नौजवानों को ऐसा माहौल प्रदान किया जा रहा है ताकि वे अधिक से अधिक खेल की ओर ध्यान दे सकें। 

उन्होंने कहा कि मोहल्ला निवासियों के सहयोग से गौतम नगर पार्क का रख रखाव काफी अच्छे ढंग से हो रहा है। उन्होंने कहा कि पार्क में हर वर्ग के लोगों की ओर से रोजाना सैर की जा रही है, इसके अलावा यहां ‘सी.एम. दी योगशाला’ अभियान के अंतर्गत लोगों को नि:शुल्क योग सीखाया जा रहा है। यह सब देखकर उन्हें बहुत अच्छा लगा और वे चाहते हैं कि शहर के सभी पार्कों में इस तरह का माहौल बने।

इस मौके पर डा. गुरदीप शर्मा, अशोक शर्मा, वरिंदर वैद, रजिंदर मल्होत्रा, राकेश साहनी, विजय गुप्ता, गोबिंद जसवाल, विनय सेठी, सुनील सोनी, सुमेश सोनी, बलकार सिंह, मुरली मनोहर, मनोज गौढ़, रेशम सिंह, नरेश कुमार साबा, रविंदर कुमार, कुलदीप गुप्ता, ललन तिवारी, लवनीश गुप्ता, विजय ठाकुर के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD