Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विजीलैंस ब्यूरो ने 10,000 रिश्वत के रुपए की दूसरी किश्त लेता ए.एस.आई. रंगे हाथों पकड़ा

दोषी पुलिस कर्मचारी ने पहले लिए थे 20,000 रुपए

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau, Fazilka Police, Fazilka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाजिल्का , 27 Nov 2023

Last updated on: Nov 27, 2023, 00:00 IST

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी अथक लड़ाई के दौरान सोमवार को थाना सदर फाजिल्का के अधीन आती पुलिस चौकी लाधूका मंडी में तैनात एक सहायक सब इंस्पेक्टर (ए.एस.आई) बलदेव सिंह को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम एएसआई को प्रवीन कुमार निवासी मंडी लाधूका, जि़ला फाजिल्का द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। 

शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर बताया है कि उक्त दोषी पुलिस कर्मचारी झगड़े से सम्बन्धित पुलिस शिकायत में उसका नाम शामिल न करने के बदले और 10,000 रुपए की रिश्वत की माँग कर रहा है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को बताया कि उक्त छोटा थानेदार पहले ही इस सम्बन्ध में 20,000 रुपए ले चुका है। अब उसने 10,000 रुपए की अतिरिक्त रिश्वत देने के लिए कहा है।शिकायतकर्ता ने इस मामले में पुलिस अधिकारी द्वारा रिश्वत की माँग करते समय की गई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया है और इस मामले में सबूत के तौर पर विजीलैंस को सौंप दिया है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद, फिऱोज़पुर रेंज से विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और एएसआई बलदेव सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया।उन्होंने बताया कि दोषी ए.एस.आई के खि़लाफ़ विजीलैंस थाना फिऱोज़पुर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau , Fazilka Police , Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD