Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

राज्य के हर खेत को चरणबद्व तरीके से मिलेगी सिंचाई सुविधा : मुकेश अग्निहोत्री

जल मिशन के तहत अधूरा कार्य 31 मार्च 2024 तक होगा पूरा, शाहपुर के मनई में 68 करोड़ की दो पेयजल योजनाओं का शिलान्यास

Mukesh Agnihotri, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Kewal Singh Pathania
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 24 Nov 2023

Last updated on: Nov 24, 2023, 00:00 IST

राज्य के हर खेत तक चरणबद्ध तरीके से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह उद्गार उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार शाहपुर विधानसभा के मनई में 68 करोड़ की दो पेयजल योजनाओं का शिलान्यास करने के उपरांत दी। उन्होंने कहा कि जल मिशन के तहत का अधूरा कार्य 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके तहत कांगड़ा जिला में 1027 करोड़ खर्च हो रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि कांगड़ा हिमाचल प्रदेश का अहम जिला है जहां पर जल एवं सिंचाई क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए निर्णायक प्रयास हो रहे हैं। नूरपुर क्षेत्र की फिन्ना सिंह मध्यम सिंचाई योजना अरसे से लटकी थी और अब तक तीन सौ करोड़ इस पर खर्चे जा चुके थे, लेकिन अब प्रदेश सरकार के प्रयासों से अब इसकी केंद्र से इनवस्टमेंट क्लीयरेंस मिली है, परियोजना की लागत 643 करोड़ तक पहुंच गई है। 

ज्वाली क्षेत्र की सुखाहार योजना भी ठंडे बस्ते में थी अब सरकार ने इसे केंद्र को प्रेषित करने की इजाजत दी है। इस पर भी 223 करोड़ व्यय होंगे। ज्वालामुखी क्षेत्र की मध्यम सिंचाई योजना 367 करोड़ की है इसको भी राज्य की कमेटी से मंजूर कर केंद्र को भेजा गया है पालमपुर की सिवरेज योजना पर 350 करोड़ खर्च किया जा रहा है। एशियन विकास बैंक द्वारा 120 करोड़ पेयजल योजनाओं के लिए प्रस्तावित हैं। 

उन्होंने कहा की शाहपुर विस क्षेत्र में सिंचाई एवम पेयजल योजनाओं पर 216 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है जिसमें 142 करोड़ पेयजल तथा 17 करोड़ सिंचाई और 56 करोड़ सीवरेज सुविधा पर व्यय किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश को हरित राज्य बनाने के लिए हमारी सरकार प्रयासरत है और प्राइवेट आपरेटर्स द्वारा इलेक्ट्रिक बस, इलेक्ट्रिक टैक्सी व इलेक्ट्रिक ऑटो  खरीद पर पचास फीसद की दर पर 50 लाख तक अनुदान देने का फैसला लिया है और राज्य में छह इलेक्ट्रिक कोरिडोर घोषित किए हैं। 

इसी प्रयास के तहत धर्मशाला में 15 इलेक्ट्रिक बसें शुरू की गई हैं और 126 स्थानों पर 5 चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। प्रदेश के वाहनों के टैक्स जमा करवाने के लिए पैनल्टी एवं ब्याज माफ करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है। राज्य के युवाओं को रोजगार के नजरिये से 500 परमिट जारी करने का फैसला हुआ है और ई-वाहन खरीदने वाले युवाओं को प्रदेश सरकार 4 साल तक गाड़ी हायर करने की योजना पर काम कर रही है।

इससे पहले विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र में विकास के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं तथा शाहपुर के चंगर क्षेत्र में पेयजल की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न योजनाएं स्वीकृत की गई हैं तथा तेजी के साथ इन योजनाओं का कार्य पूर्ण होगा।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने दिल्ली के लिए बस सेवा आरंभ करने, तथा विभिन्न रूट्स पर बस सेवा का विस्तारीकरण, हैंडपंप स्थापित करने तथा पेयजल योजना का कार्य छह माह के भीतर पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर मुख्य अभियंता सुरेश महाजन, एडीएम रोहित राठौर, डीएम पंकज चढढा, आरटीओ प्रदीप कुमार, सीएमओ सुशील शर्मा, एसडीएम सौमिल गौतम, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सुरजीत सिंह राणा सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Mukesh Agnihotri , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Kewal Singh Pathania

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD