Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गृह मंत्री अनिल विज के पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश, प्रत्येक शिकायत का निपटान तीन महीने के भीतर होना चाहिए

प्रदेश की सभी टूटी-फूटी चौकियों/थानों को चिन्हित कर नया व आधुनिक रूप दिए जाने हेतू अध्ययन करने के निर्देश- अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ , 21 Nov 2023

Last updated on: Nov 21, 2023, 00:00 IST

हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने आज पुलिस के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत का निपटान तीन महीने के भीतर होना चाहिए अन्यथा संबंधित कर्मी के विरूद्ध कार्यवाही की जाए। इसके अलावा, उन्होंने प्रदेश की सभी टूटी-फूटी चौकियों व थानों को चिन्हित कर नया व आधुनिक रूप दिए जाने हेतू अध्ययन करने के निर्देश दिए ताकि पुलिस की कार्यक्षमता को बढाया जा सकें। श्री विज आज यहां चण्डीगढ में पुलिस विभाग के अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 

प्रदेश के विभिन्न एंट्री प्वाइंट पर वाहनों की चेकिंग और नशा मुक्ति केन्द्रों की नियमित जांच पर बल - विज

राज्य से नशे को समाप्त करने के लिए उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रदेश के विभिन्न एंट्री प्वाइंट पर चेकिंग की जाए ताकि नशे की खेप को राज्य में आने से रोका जा सकें। इस संबंध में बताया गया कि 4473 व्यक्तियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफतार किया गया है जिनसे हेराईन, चरस, गंाजा, ओपियम, पोपी स्ट्रा, कोकीन, इत्यादि बरामद किए गए है। बैठक में बताया गया कि हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और जिला पुलिस के समन्वय हेतू एसओपी बना कर जारी कर दिया गया है। 

इसके अलावा, 44 करोड 99 लाख 71 हजार 312 रूपए की 81 नशा तस्करों की संपति को एटैच किया गया है। इसी प्रकार, वर्ष 2023 में 12 करोड 41 लाख 30 हजार 950 रूपए की 14 नशा तस्करों की 108 संपतियों को जब्त किया गया है। इसके अलावा,  श्री विज ने कहा कि नशा मुक्ति केन्द्रों की नियमित जांच होनी चाहिए। 

यातायात नियमों को लागू करवाने के लिए नियमित निगरानी की जाए- विज

बैठक में यातायात के मुदे पर गृह मंत्री ने कहा कि प्रत्येक वर्ष लगभग 6 हजार लोगों की मृत्यु सडक दुर्घटनाओं में होती है और हम चाहते हैं कि इन सडक दुर्घटनाओं को कम किया जाए ताकि लोगों के जानमाल को बचाया जा सके। इसलिए यातायात नियमों को लागू करवाने के लिए नियमित निगरानी होनी चाहिए। बैठक में गृह मंत्री को अवगत कराया गया कि करनाल में 100 सीसीटीवी कैमरों को आपरेट करने के लिए एक सेंटर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। 

साथ ही हाइवे पर सीसीटीवी कैमरों को स्थापित किया गया है। बैठक में बताया गया कि 12 जिलों में सीसीटीवी कैमरों को स्थापित कर ऑनलाईन चालान जारी करने का काम शुरू हो चुका है तथा शेष जिलों में ऑनलाईन चालान जारी करने के लिए निर्देश दिए गए है। 

लेन तोडने वाले चालकों के चालान किए जाए - विज

श्री अनिल विज ने लेन ड्राइविंग पर कडा संज्ञान लेते हुए बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में लेन ड्राइंविग के नियमों को पूर्णतः लागू करवाएं और इसके लिए लेन तोडने वाले चालकों के चालान किए जाए। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष में अब तक 1.70 लाख चालान लेन ड्राइंविग के किए जा चुके हैं। इसके अलावा, गृह मंत्री ने रोड सेफटी के संबंध में भी विभिन्न निर्देश अधिकारियों को दिए और कहा कि रोड सेफटी के मदेनजर ब्लैक स्पाट चिन्हित किए जाएं ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सकें। 

पुलिस कर्मचारियों के साफट स्कील पर काम किया जा रहा- विज

गृह मंत्री ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लोगों के साथ पुलिस का व्यवहार अच्छा हो, इसके लिए पुलिस कर्मचारियों के साफट स्कील पर काम किया जा रहा है। इसके अलावा, जिला स्तर पर पुलिस-पब्लिक कमेटी की बैठक प्रत्येक महीने के अंतिम बुधवार को आयोजित की जानी निश्चित की गई है ताकि संबंधित क्षेत्र के विभिन्न मुदों का निपटान किया जा सकें। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि सरकार और आम व्यक्ति की दूरी को कम किया जाए ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुलभ तरीके से सेवाएं उपलब्ध हो सकें। 

साइबर पुलिस थानो में कार्यरत कर्मियों को आईटी से संबंधित बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा- विज

इसी प्रकार, श्री विज ने साइबर पुलिस थानों में कार्यरत कर्मियों में आईटी से संबंधित दक्षता लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए कि साइबर पुलिस थानो में कार्यरत कर्मियों को आईटी से संबंधित बेहतर प्रशिक्षण दिलाया जाए ताकि ये कर्मी अपराधियों से भी एक कदम आगे हो। उन्होंने ऐसे कर्मियों को प्रशिक्षण दिलाने के लिए ट्रेनिंग माडयूल इत्यादि पर काम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। 

*पुलिस कर्मियों हेतू नए आवास

पुलिस विभाग में कर्मियों की कार्यक्षमता को बढाने के लिए श्री विज ने अधिकारियों को निर्र्देश दिए कि वे पुलिस चौकियों व थानों के नवीनीकरण के साथ-साथ पुलिस कर्मियों हेतू नए आवास बनाए जाएं तथा पुलिस थानों में कुक व किचन की सुविधा भी होनी चाहिए। 

*हर माह होगी पुलिस विभाग की बैठक

श्री विज ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक हर माह के दूसरे मंगलवार को आयोजित की जाएगी जिसमें पुलिस की प्रत्येक शाखा के मुखिया उपस्थित रहेंगें। इसी प्रकार, प्रत्येक महीने के पहले सप्ताह में नारकोटिक्स की नशा मुक्ति को लेकर बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, बैठक में विभिन्न अन्य मुदों पर भी चर्चा की गई गृह मंत्री द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। 

बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री टीवीएसएन प्रसाद, पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत सिंह कपूर, एडीजीपी श्रीमती ममता सिंह,  एडीजीपी श्री ओ.पी. सिंह, एडीजीपी श्री ए.एस. चावला, एडीजीपी श्रीमती कला रामचंद्रन, आईजी श्री संजय कुमार, आईजी श्री अमिताभ ढिल्लों, डीआईजी सिमरदीप सिंह, गृह विभाग के विशेष सचिव महावीर कौशिक सहित अन्य उपस्थित थे। 

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD