Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

एमपी के कटंगी में भगवंत मान ने किया रोड शो, आप प्रत्याशी के लिए किया प्रचार

वे ध्रुवीकरण की राजनीति करते हैं, हम काम करते हैं, स्कूल, अस्पताल बनाते हैं और आम लोगों को सुविधाएं देते हैं: भगवंत मान

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Madhya Pradesh, Katangi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मध्य प्रदेश , 14 Nov 2023

Last updated on: Nov 14, 2023, 00:00 IST

मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) का प्रचार अभियान जोरों पर है। मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मध्य प्रदेश के कटंगी में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्रचार करने पहुंचे। मान ने एक रोड शो किया जहां कटंगी के लोग बड़ी संख्या में उनके साथ शामिल हुए।वहां मौजूद विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि यह विशाल भीड़ मध्य प्रदेश में बदलाव का संकेत है।

लगभग दो साल पहले पंजाबी इकट्ठा होते थे और इसी उत्साह के साथ हमारी रैलियों/रोड शो में भाग लेते थे और हमने 117 विधानसभा सीटों में से 92 पर जीत हासिल की थी। मान ने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल स्वास्थ्य कारणों से आज उनके साथ शामिल नहीं हो सके, लेकिन 3 दिसंबर को वह कटंगी के लोगों के साथ जीत का जश्न मनाएंगे।

मान ने कहा कि परंपरागत राजनीतिक पार्टियां 75 साल से हमारे देश को लूट रही हैं, अब समय आ गया है कि इनसे छुटकारा पाया जाए, भ्रष्टाचार से छुटकारा पाया जाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का 'झाड़ू' देश से राजनीतिक गंदगी साफ कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज आम लोगों और गरीबों के बच्चों को शिक्षा नहीं मिलती, अच्छा इलाज नहीं मिलता, साफ पानी, बिजली नहीं मिलती। आखिर ऐसा क्यों?

उन्होंने कहा कि पंजाब और दिल्ली में हम आमलोगों के लिए अच्छे सरकारी स्कूल और अस्पताल बना रहे हैं। आज पंजाब के 90% घरों में बिजली का बिल शून्य आता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सामान्य पृष्ठभूमि के बच्चे अफसर बन रहे हैं। मान ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे धर्म, जाति और ध्रुवीकरण की राजनीति करते हैं लेकिन हम काम करते हैं। 

हम सर्वे में नहीं आते, सीधे सरकार में आते हैं। दिल्ली में हमने 70 विधानसभा सीटों में से 67 सीटें जीतीं और पंजाब में हमें 117 विधानसभा सीटों में से 92 सीटें मिलीं, जबकि कोई सर्वेक्षण नहीं दिखा रहा था कि हम उन राज्यों में सरकार बनाएंगे। मान ने लोगों से आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि आप को एक मौका दें फिर अन्य राजनीतिक पार्टियों को आप भूल जाएंगे। 

मध्य प्रदेश में प्राकृतिक और मानव संसाधन सब कुछ है, लेकिन उनके पास ईमानदार राजनेता और अच्छी सरकार नहीं है। उन्होंने कहा कि हम 15 लाख जैसे 'जुमले' नहीं सुनाते। हम जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं। एक बार आपने हमें चुना, बच्चों की शिक्षा हमारी जिम्मेदारी होगी। गुणवत्तापूर्ण इलाज हमारी जिम्मेदारी होगी। बिजली और साफ पानी की उपलब्धता हमारी जिम्मेदारी होगी। किसानों की भलाई और युवाओं के लिए नौकरी हमारी जिम्मेदारी होगी।

मान ने कहा कि वे साढ़े चार साल तक लोगों को लूटते हैं और फिर मतदाताओं को लुभाने के लिए छह महीने लॉलीपॉप देते हैं। इस बार गुमराह नहीं होना है। इस बार आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार को वोट दें। उन्होंने कहा कि सत्येन्द्र जैन दिल्ली में स्वास्थ्य क्रांति लाए, मोदी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मनीष सिसौदिया दिल्ली में शिक्षा क्रांति लाए, मोदी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया, अब वे उन्हें और आम आदमी पार्टी को रोकने के लिए अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना चाहते हैं, लेकिन वे इसमें सफल नहीं होंगे।

उन्होंने कहा कि यदि आप भ्रष्टाचार चाहते हैं तो उन्हें वोट दें। यदि आप एक ईमानदार सरकार, अपने बच्चों के लिए उज्ज्वल भविष्य और युवाओं के लिए नौकरियां चाहते हैं तो हमें वोट दें। उन्होंने कहा कि वोट डालने से पहले अपने बच्चों के बारे में सोचें और उनके लिए अच्छी शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य चुनें।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Madhya Pradesh , Katangi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD