Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नरवाणा में पैराग्लाइडिंग एक्यरेसी प्री वल्र्ड कप का हुआ शुभारंभ

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, स्वरोजगार के बढ़ेंगे अवसर : सुधीर शर्मा

Sudhir Sharma, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 13 Nov 2023

Last updated on: Nov 13, 2023, 00:00 IST

धर्मशाला के कस्बा नरवाणा में सोमवार से पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप का आगाज हो गया। पांच दिन तक चलने वाले इस कप का शुभारंभ धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कस्बा नरवाणा में पैराग्लाइडिंग की टेक आफ साइट में हवन यज्ञ में भाग लिया। इसके बाद प्रतियोगिता में भाग ले रहे प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर टेक आफ करवाया।

यह पहला मौका है जब जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला के निकट पैराग्लाइडिंग की अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। इस कप में करीब 90 प्रतिभागियों ने अभी तक अपना पंजीकरण करवाया है। इनमें भारतीय सेना के जवान भी शामिल हैं। पहले दिन केवल ट्रायल उड़ाने हुई। प्रतिभागियों की फाइनल सूची मंगलवार सुबह जारी की जाएगी।

इस मौके पर  सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में ऐसा आयोजन होने से यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और काफी संख्या में स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। साथ ही पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी इससे काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इस साइट की खास बात यह है कि यह सुरक्षा की दृष्टि से काफी अच्छी है। यहां उड़ान की कंडीशन और लैंडिंग करने की अच्छी सुविधा उपलब्ध है।

 सुधीर शर्मा ने कहा कि सरकार कांगड़ा को पर्यटन की दृष्टि से लगातार आगे बढ़ा रही है और इस दिशा में यह भी एक कदम है।  बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने इस नगरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान दी, तो हाल ही के दिनों में क्रिकेट वर्ल्ड कप के पांच मैच हुए। अब प्री एक्यूरेसी वर्ल्ड कप शुरू हुआ है। ऐसे में यह पर्यटन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। सुधीर शर्मा ने कहा कि यह सबसे सेफ साइट है। 

सुधीर शर्मा ने कहा कि नरवाणा एडवेंचर क्लब की ओर से इस तरह की प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इसके लिए नरवाणा एडवेंचर क्लब ने कड़ी मेहनत की है। सुधीर शर्मा ने इसके लिए क्लब के अध्यक्ष कपिल शर्मा समेत सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर टूरिज्म विनय धीमान सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Sudhir Sharma , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD