Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

करण जौहर ने काजोल और करीना के साथ हुए मतभेदों पर की खुलकर बात

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Kajol, Kareena Kapoor, Karan Johar, Karan Johar News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Nov 2023

Last updated on: Nov 08, 2023, 00:00 IST

काजोल और करीना कपूर खान के करीबी दोस्‍त फिल्म निर्माता करण जौहर ने दोनों अभिनेत्रियों से हुए मतभेदों पर खुलकर बात की। उन्‍होंने बताया कि झगड़े के बाद उन्होंने उनके साथ कैसे सुलह की।लोकप्रिय चैट शो 'कॉफी विद करण' सीजन 8 की मेजबानी कर रहे फिल्म निर्माता करण जौहर ने शो में बॉलीवुड की जेन-जेड डीवाज सारा अली खान और अनन्या पांडे का स्वागत किया।

बातचीत के दौरान करण ने कहा, "मेरे जीवन में दो बार, मेरे करीबी दोस्तों के साथ मेरे मतभेद हुए। एक 2003 में करीना के साथ हुआ था, हमने डेढ़ साल तक बात नहीं की थी। यह मतभेद फिल्‍म 'कल हो ना हो' पर हुआ था। जब उन्‍हें मेरे पिता के कैंसर का पता चला तो उन्‍होंने मुझे फोन किया, वह चुप थीं, मैं चुप था।''निर्देशक ने साझा किया, ''उन्‍होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि क्या कहना चाहिए मैंने कहा कुछ मत कहो, मुझे पता है तुम वहां हो। जब उनका निधन हुआ तो वह बैंकॉक में थीं, हम अभी भी स्थिति में सुधार नहीं कर पाए थे, वह अपनी शूटिंग से लौटीं और घर आ गईं। हमने पूरी रात सिर्फ बातें करते हुए बिता दी। हम जहां थे वहीं वापस चले गए। जब हमारी लड़ाई हुई तो मैंने कहा कि मैं उससे दोबारा कभी बात नहीं करूंगा।''

केजेओ ने आगे साझा किया, "काजोल के साथ सालों बाद ऐसा हुआ जो एक भावनात्मक बंधन जैसा भी था। हमें लगा कि हम कभी साथ नहीं रहेंगे। मुझे याद है कि जब मेरे बच्चे पैदा हुए थे तो मैंने काजोल को मैसेज किया था और हमने दो साल से बात नहीं की।''सीजन 8 में कुछ नए अनदेखे, अनसुने सेगमेंट पेश किए गए हैं क्योंकि फिल्म निर्माता और होस्ट करण जौहर अनफिल्टर्ड और स्पष्ट बातचीत के लिए तैयार हैं। 'कॉफी विद करण 8' डिज्नी प्‍लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Kajol , Kareena Kapoor , Karan Johar , Karan Johar News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD