Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

दाल-चावल की तरह होते हैं डेली सोप : सुम्बुल तौकीर

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Sumbul Touqeer, Sumbul Touqeer NEws, Sumbul Touqeer Khan, Sumbul Touqeer Show, Sumbul Touqeer Latest News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Nov 2023

Last updated on: Nov 08, 2023, 00:00 IST

टीवी धारावाहिकों और रियलिटी शो में नजर आने वाली अभिनेेत्री सुंबुल तौकीर ने टीवी पर अपने काम करने के अनुभव के बारे में बात की। उन्‍होंने कहा कि डेली सोप एक तो दाल-चावल की तरह होते हैं और दूसरे यह दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा करते हैं।सुम्बुल ने 'इमली', 'बालवीर', 'जोधा अकबर' जैसे शोज में काम किया है और फिलहाल वह 'काव्या' में नजर आ रही हैं। सुंबुल ने तब सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' किया।

यह पूछे जाने पर कि उन्हें डेली सोप और रियलिटी शो करने में क्या अंतर लगता है, सुम्बुल ने कहा, "डेली सोप 'दाल-चावल' की तरह होते हैं, दर्शक सोप के पात्रों से जुड़ते हैं और भावनाएं व्यक्त करते हैं जबकि रियलिटी शो की सामग्री अप्रत्याशित होती है और बहुत अधिक उत्सुकता पैदा करती है। लोग मुझे नाम से जानते हैं और मैं जहां भी जाती हूं मेरे साथ सेल्फी लेने आते हैं।''

सुम्बुल ने कहा कि वह हमेशा अपने प्रशंसकों को महत्व देती हैं।दिवाली नजदीक है, आपकी क्या योजनाएं हैं?"मैं एक महानगरीय वातावरण में पली-बढ़ी हूं इसलिए मैं सभी त्योहार मनाती हूं और मैं अपने प्रशंसकों से पर्यावरण-अनुकूल दिवाली मनाने का अनुरोध करती हूं। किसी को पटाखे नहीं जलाने चाहिए क्योंकि हम पहले से ही प्रदूषण की समस्या का सामना कर रहे हैं। यदि हम समस्या का समाधान नहीं कर सकते तो हमें उसे बढ़ाना नहीं चाहिए। हर किसी को अच्छे से तैयार होकर और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ़ उठाते हुए, परिवार के साथ समय बिताते हुए शांतिपूर्वक दिवाली मनानी चाहिए।''

"मैं चाहती हूं कि मेरे सभी दर्शक मेरे शो 'काव्या' के प्रति अपना प्यार बरसाते रहें और एक सुरक्षित पटाखा मुक्त दिवाली मनाएं।"

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Sumbul Touqeer , Sumbul Touqeer NEws , Sumbul Touqeer Khan , Sumbul Touqeer Show , Sumbul Touqeer Latest News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD