Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एयरफोर्स के रिटायर्ड विंग कमांडर से जमीनी धोखाधड़ी, गृह मंत्री अनिल विज ने एसपी को मामला दर्ज कर करने के निर्देश दिए

गृह मंत्री अनिल विज ने आज अंबाला में अपने आवास पर सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अंबाला , 06 Nov 2023

Last updated on: Nov 06, 2023, 00:00 IST

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने आज अंबाला में अपने आवास पर पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए। एयरफोर्स से रिटायर्ड विंग कमांडर ने गृह मंत्री को दी शिकायत में कहा कि उसने अम्बाला छावनी डिफेंस कालोनी में लगभग 500 गज का एक प्लाट स्थानीय प्रापर्टी डीलर से खरीदा था। उनका आरोप था कि प्रापर्टी डीलर ने धोखे से यह प्लाट किसी अन्य को बेच दिया। मामले में गृह मंत्री अनिल विज ने अम्बाला एसपी को केस की जांच कर मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।

सोनीपत में जगह के मालिक ने गृह मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए बताया कि उसने अपनी जगह किसी अन्य को फैक्टरी लगाने के लिए किराए पर देने के लिए बातचीत की थी। मगर आरोपी ने जबरन अपना सामान अंदर रख दिया। उसका आरोप था कि पुलिस को शिकायत करने के बावजूद भी मामले में कार्रवाई नहीं हुई है। इस पर गृह मंत्री अनिल विज ने सोनीपत पुलिस कमिश्नर को एसआईटी गठित करने मामले में जांच के निर्देश दिए। इस मौके पर नगर परिषद के प्रशासक एवं एडीएम सतिंद्र सिवाच, डीएसपी कैंट आशीष चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अन्य मामलों में भी कार्रवाई के निर्देश दिए

इसी तरह, दयालबाग निवासी व्यक्ति ने गृह मंत्री अनिल विज को बताया कि अमेरिका भेजने के नाम पर एजेंट ने उसके बेटे के साथ लगभग साढ़े 4 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। गृह मंत्री विज ने कबूतरबाजी मामलों के लिए गठित एसआईटी को केस दर्ज करने के निर्देश दिए। सोनीपत से आई महिला ने शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि उसके पति की हत्या मामले में अब तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। गृह मंत्री अनिल विज ने पुलिस कमिश्नर सोनीपत को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जम्मू में तैनात एवं फरीदाबाद निवासी सेना में क्लर्क ने गृह मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए बताया कि उसकी पत्नी ने उससे तलाक लिए बिना किसी अन्य से शादी कर ली। उसका आरोप था कि पुलिस को शिकायत देने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं हुई है। गृह मंत्री अनिल विज ने फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर को जांच के निर्देश दिए। गांव बीहटा निवासी महिला ने पति एवं ससुराल पक्ष के लोगों पर उसे प्रताड़ित करने के आरोप लगाए जिसपर मंत्री विज ने अम्बाला एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए

इसी तरह, करनाल निवासी महिला ने पति की मौत के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने के आरोप लगाए। महिला ने बताया कि उसके पति के जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ था जिस पर आरोपियों के नाम भी दर्ज थे। गृह मंत्री अनिल विज ने एसपी करनाल को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह, अन्य मामलों में भी गृह मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD