Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जडेजा ने जीत का श्रेय विराट और मध्यक्रम के बल्लेबाजों को दिया

Sports News, Cricket, CWC, CWC 2023, World Cup Schedule, ICC Cricket World Cup, ICC Cricket World Cup 2023, ICC Men Cricket World Cup, ICC Men Cricket World Cup 2023, Men Cricket World Cup 2023, Men Cricket World Cup, World Cup Points Table, Cricket World Cup Points Table, Virat Kohli, Ravindra Jadeja
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 06 Nov 2023

Last updated on: Nov 06, 2023, 00:00 IST

भारत के बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने दक्षिण अफ्रीका के स्पिनरों को अच्छी तरह से संभालने के लिए विराट कोहली और मध्यक्रम के बल्लेबाजों को जीत का श्रेय दिया। भारत ने अफ्रीकी टीम को विश्व कप के लीग चरण में 243 रन से हराकर लगातार आठवीं जीत हासिल की।बर्थडे बॉय विराट कोहली के 49वें वनडे शतक और श्रेयस अय्यर के शानदार 77 रन के साथ, भारत ने पहले बल्लेबाजी करने के बाद दक्षिण अफ्रीका के सामने 326/5 का स्कोर बनाया।

साथ ही अपनी शतकीय पारी के दौरान विराट कोहली ने वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की है।327 रन का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम को भारतीय गेंदबाजों ने कोई मौका नहीं दिया। रवींद्र जडेजा ने मात्र 33 रन देकर 5 विकेट लिए, जिससे दक्षिण अफ्रीका 27.1 ओवर में 83 रन पर ऑलआउट हो गई।

जडेजा ने कहा, "मुझे लगता है कि जब दक्षिण अफ्रीका गेंदबाजी कर रही थी तो टर्न अधिक था और विकेट का उछाल कम। लेकिन अब, अगर आप मुझसे व्यक्तिगत रूप से पूछें, तो दोपहर के मुकाबले शाम का विकेट थोड़ा आसान था।"हालांकि, आसान कहना सही नहीं है लेकिन वह दोपहर से काफी अच्छा था, क्योंकि दोपहर में टर्न था और यह पिच स्लो थी। इसलिए, बल्लेबाज हिट नहीं कर सके। लेकिन इसका श्रेय विराट और मध्यक्रम के बल्लेबाजों को जाता है जिन्होंने विरोधी स्पिनरों को संभाला, यह बहुत शानदार था।"

जडेजा ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''हमें अंदाजा था कि जब भी हम कोलकाता आते हैं तो वहां की पिच पर उछाल कम होती है। तो शायद यह एक फायदा था कि हमें पता था कि स्पिन होगी और विकेट स्लो होगी। मानसिक रूप से हम इसके लिए तैयार थे।"उन्होंने यह भी महसूस किया कि ईडन गार्डन्स में कोहली का शतक भारत की जीत में योगदान देने का उनका एक बहुत बड़ा प्रयास था। जडेजा ने कहा कि मैं कहूंगा कि यह उनके लिए विशेष है और कठिन भी, क्योंकि दोपहर में जिस तरह का विकेट था, एक समय ऐसा लगा कि 260-270 भी ठीक है और उस समय, स्ट्राइक रोटेट करना और बाउंड्री लगाना बहुत चुनौतीपूर्ण रहा होगा।

"तो, विशेष रूप से मैं कहूंगा कि जब टीम रन नहीं बना रही थी, तो उनके दोनों स्पिनर अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे और ऐसे समय में स्ट्राइक रोटेट करना, बाउंड्री लगाना और 300 से ऊपर का स्कोर बनाना और नॉट आउट रहना यह आसान नहीं था।गेंदबाजी में 5-33 के अलावा जडेजा ने 15 गेंदों में 29 रन भी बनाए, जिसमें आखिरी ओवर में मार्को जानसन का छक्का और दो चौके शामिल थे। वह युवराज सिंह के बाद विश्व कप में पांच विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय स्पिनर और मौजूदा टूर्नामेंट में पांच विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज भी बन गए।

अपने दमदार प्रदर्शन पर जडेजा ने कहा, "मैं हमेशा बल्लेबाजी या गेंदबाजी में प्रभावशाली प्रदर्शन करने की कोशिश करता हूं। जब टीम को किसी भी विभाग में मेरी जरूरत होती है, वहां मैं तैयार रहता हूं। मैं फील्डिंग को कभी हल्के में नहीं लेता। इसलिए, मैं हमेशा अधिक तैयार रहता हूं। एक ऑलराउंडर के रूप में मैं हमेशाम अपनी टीम के लिए बल्ले और गेंद दोनों से अपना बेस्ट देना चाहता हूं।"

 

Tags: Sports News , Cricket , CWC , CWC 2023 , World Cup Schedule , ICC Cricket World Cup , ICC Cricket World Cup 2023 , ICC Men Cricket World Cup , ICC Men Cricket World Cup 2023 , Men Cricket World Cup 2023 , Men Cricket World Cup , World Cup Points Table , Cricket World Cup Points Table , Virat Kohli , Ravindra Jadeja

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD