Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नौजवानों के सर्वांगीण विकास को यकीनी बनाने के लिए वचनबद्धता दोहराई

नौजवानों की सख्शियत निखारने के लिए युवा मेले उपयुक्त प्लेटफार्म, युवा मेलों में कॉलेज के दिनों को याद किया

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Sunam, Sangrur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सुनाम (संगरूर) , 05 Nov 2023

Last updated on: Nov 05, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि पंजाब सरकार राज्य के नौजवानों के सर्वांगीण विकास को यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध है।आज यहाँ क्षेत्रीय युवा मेले की अध्यक्षता करने के उपरांत इक्ट्ठ को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से नौजवानों की भलाई के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ जा रही। उन्होंने कहा कि एक तरफ़ नौजवानों को नौकरियाँ प्रदान करने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं और दूसरी तरफ़ राज्य में उनकी असीमित ऊर्जा को सही दिशा में लाने के लिए बड़े प्रयास किये गए हैं। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह प्रयास आने वाले दिनों में भी जारी रखे जाएंगे जिसके लिए राज्य सरकार ने पहले ही नक्क्षा तैयार कर लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह हवाई अड्डों पर रनवे हवाई जहाज़ को सही ढंग से उड़ान भरने के लिए सहायक होता है, उसी तरह राज्य सरकार नौजवानों को उनके सपनों को साकार करने में मदद कर रही है। 

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि नौजवानों के विचारों को पंख देने के लिए हर संभव यत्न किये जा रहे हैं और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। भगवंत सिंह मान ने नौजवानों को समाज में अपनी अलग पहचान कायम करने के लिए हर संभव यत्न करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने नौजवानों से अपील की कि वह अपनी जीत पर ईर्ष्या न करें बल्कि विनम्र होकर काम करें और अधिक सफलताएं हासिल करने के लिए सख़्त मेहनत करें। 

उन्होंने कहा कि आत्म-विश्वास और सकारात्मक पहुँच हर व्यक्ति की सख्शियत के मूल गुण होने चाहिएं परन्तु इसमें कोई अहंकार नहीं होना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हर क्षेत्र में सफलता की स्क्रिप्ट लिखने के लिए यही कुंजी है और इसको सही मायनों में लागू करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुये कहा कि युवा मेले नौजवानों की समूची सख्शियत को निखारने के लिए मंच के तौर पर भूमिका अदा करते हैं। 

उन्होंने कहा, “युवा मेलों ने मुझे एक कलाकार के तौर पर और अब एक राजनीतिज्ञ के तौर पर ज़िंदगी में बुलंदी हासिल करने में मदद की है। नौजवानों को भी अपनी सख्शियत के विकास के लिए इन मंचों का उचित प्रयोग करना चाहिए।“अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अलग-अलग युवा मेलों में प्रदर्शन किया और कॉलेज के लिए ट्राफियां जीतीं।

भगवंत सिंह मान ने कहा, “जीतना ही मेरा एकमात्र जुनून है और जीत के लिए मैंने हमेशा सकारात्मक सोच रखी है। नौजवानों को भी दृढ़ता के साथ काम करना चाहिए और मेहनत में विश्वास रखना चाहिए क्योंकि यही सफलता की कुंजी है।“मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कॉलेज उनको सफल और बढ़िया मनुष्य बनने का मंच प्रदान करता है। कॉलेज प्रबंधकों की तरफ से जा की रही माँगों के जवाब में उन्होंने कहा कि फंडों की कोई कमी नहीं है क्योंकि सरकार का मुख्य एजेंडा शिक्षा का प्रसार करना है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी, आठ कमरे, इन्डोर स्टेडियम और अन्य माँगें भी जल्द पूरी की जाएंगी। 

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Sunam , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD