Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब पुलिस ने 40 किलोमीटर तक पीछा करने के उपरांत दो नशा तस्करों को किया गिरफ़्तार; 2 किलो हेरोइन बरामद

भागने की कोशिश करते हुए एक गिरफ़्तार तस्कर के टखने पर लगी चोट : डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Tarn Taran Police, Tarn Taran
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

तरन तारन , 05 Nov 2023

Last updated on: Nov 05, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरु की मुहिम के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने भारत-पाक सरहद पर 40 किलोमीटर तक पीछा करते हुये दो नशा तस्करों को काबू करके उनके कब्ज़े में से 2 किलो हेरोइन बरामद की है। यह जानकारी देते पंजाब के डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने रविवार को यहाँ बताया कि काबू किये व्यक्तियों की पहचान अरशदीप सिंह उर्फ अर्श निवासी गाँव नूरपुर, फ़िरोज़पुर और राजप्रीत सिंह उर्फ राज निवासी गाँव मालोके, फ़िरोज़पुर के तौर पर हुई है। पुलिस टीमों ने 2 किलो हेरोइन बरामद करने के इलावा वह एसयूवी महिंद्रा स्कॉरपीयो कार भी बरामद की है, जिसमें उक्त सफ़र कर रहे थे। 

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि हेरोइन की तस्करी सम्बन्धी गुप्त सूचनाओं के आधार पर तरन तारन पुलिस ने भिक्खीविंड के नज़दीक से स्कॉरपीयो गाड़ी का पीछा करना शुरू किया और पूरी ज़िला पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुये पूरी मुस्तैदी के साथ विशेष नाकाबंदी करके ज़िले के सभी बाहरी रास्तों को सील कर दिया। 

उन्होंने बताया कि भिक्खीविंड से चोहला साहिब तक 40 किलोमीटर तक चली मशक्कत उस समय आ निपटी, जब उक्त तस्कर एस. एच. ओ, चोहला साहिब की तरफ से लगाए गए नाके को पार न सके और पुलिस टीमों से तरफ से उनको स्कॉरपीयो कार में से बरामद हुई 2 किलो हेरोइन समेत काबू कर लिया गया। पुलिस से बचने के लिए चलती कार से छलांग मारने की नाकाम कोशिश करते हुए मुलजिमों में से एक दोषी के टखने पर चोट लग गई। 

और विवरण को सांझा करते हुए सीनियर पुलिस कप्तान (एसएसपी) तरन तारन अश्वनी कपूर ने बताया कि इस माड्यूल में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए आगे जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ़्तारियाँ होने की उम्मीद है। ज़िक्रयोग्य है कि इस सम्बन्धी एफआईआर नं. 93 तारीख़ 04. 11. 2023 को थाना चोहला साहिब, तरन तारन में एन. डी. पी. एस एक्ट की धारा 21 सी और 29 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Tarn Taran Police , Tarn Taran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD