Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आंशिक होगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण

NASA, Lunar Eclipse, Lunar Eclipse 2023, Lunar Eclipse Date, Upcoming Lunar Eclipse, Lunar Eclipse Saturday
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Oct 2023

Last updated on: Oct 28, 2023, 00:00 IST

भारत सहित दुनिया भर के खगोलप्रेमियों को आज खुशी होगी क्योंकि 2023 का आखिरी आंशिक चंद्रग्रहण शनिवार की रात लगने वाला है।भारतीय मौसम विभाग ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “आसमान देखने वालों और उत्साही लोगों के लिए: वर्ष की खगोलीय घटना के लिए तैयार हो जाइए! 28-29 अक्टूबर को आंशिक चंद्रग्रहण होगा।''

उसने आगे कहा, "जैसे ही पृथ्वी घूमते हुये सूर्य और चंद्रमा के बीच आयेगी, खगोल विज्ञान की सुंदरता को साकार होते देखें!"

आंशिक चंद्रग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा का सिर्फ एक हिस्सा पृथ्वी की छाया में प्रवेश करता है।आंशिक ग्रहण में चंद्रमा के पृथ्वी की ओर वाले हिस्से पर पृथ्वी की छाया बहुत गहरी दिखाई देती है। आंशिक चंद्र ग्रहण के दौरान लोग पृथ्वी से क्या देखते हैं यह इस बात पर निर्भर करता है कि सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में कैसे हैं।

चंद्रग्रहण लगना रात लगभग 11:31 बजे शुरू होने की उम्मीद है, और रात लगभग 1 बजे, चंद्रमा की सतह धीरे-धीरे पृथ्वी की छाया के गहरे हिस्से से ढंक जाएगी, जिसे उपछाया के रूप में जाना जाता है।

भारत के विभिन्न हिस्सों के अलावा, ग्रहण यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, उत्तर/पूर्व दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा।इस साल पहला चंद्रग्रहण 5 मई को लगा था।ठीक दो सप्ताह पहले 14 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण भी लगा था।भारत में दिखाई देने वाला अंतिम पूर्ण चंद्रग्रहण 8 नवंबर 2022 को था जबकि अगला पूर्ण चंद्रग्रहण 7 सितंबर 2025 को लगेगा।

 

Tags: NASA , Lunar Eclipse , Lunar Eclipse 2023 , Lunar Eclipse Date , Upcoming Lunar Eclipse , Lunar Eclipse Saturday

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD