Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया

 

उत्सव के बीच केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी खराब राजनीतिक संस्कृति दर्शाती है: ममता बनर्जी

Mamata Banerjee, All India Trinamool Congress, Kolkata, Chief Minister of West Bengal, West Bengal, Enforcement Directorate, West Bengal Chief Minister, Mamata Banerjee News, Mamata Banerjee Today News, Mamata Banerjee Latest News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 26 Oct 2023

Last updated on: Oct 26, 2023, 00:00 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि मौजूदा त्योहारी सीजन के बीच तृणमूल कांग्रेस नेता और राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों के परिसरों पर केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी बेहद खराब राजनीतिक संस्कृति का प्रतिबिंब है।मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा करोड़ों रुपये के राशन वितरण अनियमितता मामले में चल रही जांच के तहत गुरुवार सुबह राज्य के वन मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक के आवास पर छापेमारी के बाद आई है।

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय एजेंसी ने आज आठ स्थानों पर छापेमारी की जिनमें मल्लिक का कोलकाता में साल्ट लेक आवास भी एक था।बनर्जी ने यह भी धमकी दी है कि अगर मंत्री मल्लिक के स्वास्थ्य पर कोई नकारात्मक प्रभाव पड़ा तो वह ईडी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करेंगी क्योंकि "वह मधुमेह से पीड़ित हैं और उनका स्‍वास्‍थ्‍य ठीक नहीं है।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "इसलिए अगर अनावश्यक उत्पीड़न के कारण उन्हें कुछ होता है, तो हमें ईडी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करनी होगी।"बनर्जी के मुताबिक, केंद्रीय एजेंसियां भाजपा के निर्देश पर विपक्षी नेताओं, खासकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को निशाना बना रही हैं।उन्‍होंने कहा, “मेरा सवाल यह है कि केंद्रीय एजेंसियां भाजपा के भ्रष्ट नेताओं और मंत्रियों के खिलाफ सक्रिय क्यों नहीं हैं। भारत के लोग इस तरह की प्रतिशोधी एजेंडा आधारित व्यवस्थाओं को बर्दाश्त नहीं करेंगे।''

उन्होंने आरोप लगाया कि छापेमारी के दौरान केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने फर्नीचरों और उपकरणों को भी नुकसान पहुंचाया। नगर पालिकाओं की भर्ती अनियमितताओं के मामले में कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम के आवास पर हाल ही में हुई छापेमारी का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि टीमें रसोई के बर्तनों की भी तलाशी लेती हैं।

 

Tags: Mamata Banerjee , All India Trinamool Congress , Kolkata , Chief Minister of West Bengal , West Bengal , Enforcement Directorate , West Bengal Chief Minister , Mamata Banerjee News , Mamata Banerjee Today News , Mamata Banerjee Latest News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD